Breaking News

दुकानदार बने चन्द्रिका देवी दर्शन में बाधा, लगाया जाम

लखनऊ,ब्यूरो: राज प्रताप सिंह।

भक्तों को सेवा प्रदान करने वाले दुकानदार ही मंगलवार माता के भक्तों की राह में बाधा बन गए। अवैध ढंग से लगी दुकानों को हटवाने के विरोध में दुकानदारों ने मंदिर के मुख्य मार्ग पर कांटेदार झाड़ियां और ईंटों को बिखेर कर रास्ता बंद कर दिया। इससे मंदिर जा रहे भक्तों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। मेला प्रशासन के आग्रह व पुलिस की चेतावनी के बावजूद दुकानदार नहीं हटे।

बीकेटी में मां चंद्रिका देवी मन्दिर जाने के मार्ग पर लोगों ने अवैध कब्जा कर दुकाने सजा रखी थी। जो मंदिर और भक्तों की सुरक्षा के आड़े आ रही थी। सुरक्षा के मद्देनजर 16 मार्च को एसडीएम (बीकेटी) सूर्यकांत त्रिपाठी ने पुलिस व पीएसी के सहयोग से यहां लगी 50 दुकानों को हटवाया था। इधर नवरात्रि के दूसरे दिन ही दुकानदार दोबारा उसी जगह पर आ जमे।

सड़क जाम कर किया हंगामा

मंगलवार को पुलिस जब अतिक्रमण हटवाने पहुंची तो दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। बीच सड़क पर कांटेदार झाड़ियों की बैरिकेटिंग लगा दी। सड़क पर ईंटे बिझाकर रोड को बंद कर दिया। पुलिस और मेला समिति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

दुकानदारों की मनमानी से डरे रहे भक्त

सुबह से दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे भक्तों को दुकानदारों की मनमानी का शिकार होना पड़ा। सड़क जाम होने से आवागमन ठप हो गया। लोग जहां के तहा फंस गए। हंगामे के माहौल में महिलाओं और बच्चों के साथ दर्शन को गए भक्तगण डरे सहमें खड़े रहे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए जाम हटवाया।

प्रभारी इंस्पेक्टर बीकेटी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदारों के सड़क जाम और अव्यवस्था फैलाने की वीडियो बनाई गई है। जिसके आधार पर शिनाख्त कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *