Breaking News

बुआ-बबुआ की दोस्ती चढ़ी परवान, सपा ने माना मायावती को पीएम मटेरियल!

पिछले दिनों लखनऊ के एक कार्यक्रम में राम गोविंद चौधरी ने साफ कहा कि अब देश की अगली प्रधानमंत्री बहन मायावती होंगी।

लखनऊ,ब्यूरो: राज प्रताप सिंह।

यूपी लोकसभा उपचुनाव में सपा-बसपा के गठजोड़ को मिली सफलता से उत्साहित समाजवादी पार्टी अब इस गठबंधन को आगे ले जाने के लिए उत्सुक दिख रही है।लखनऊ स्थित सपा ऑफिस के बाहर अखिलेश और मायावती की होर्डिंग की बात हो या फिर बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर के साथ राम मनोहर लोहिया की तस्वीर की प्रदर्शनी।समाजवादी पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले इस गठबंधन को सक्रिय करने में जुटी है।जहां सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बसपा को जीत की बधाई दे रहे हैं,वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी मान रहे हैं कि आने वाले समय में मायावती देश की प्रधानमंत्री बनेंगी और अखिलेश यादव यूपी के सीएम होंगे।

पिछले दिनों लखनऊ के एक कार्यक्रम में राम गोविंद चौधरी ने साफ कहा कि अब देश की अगली प्रधानमंत्री बहन मायावती होंगी।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अब बहुजन समाज पार्टी के साथ मैदान में उतरेगी।जिससे कि देश की सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद केंद्र तथा प्रदेश में सरकार बनेगी।ऐसे में बहन मायावती देश की प्रधानमंत्री बनेंगी जबकि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।

हालांकि एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन किस हद तक आगे जाता है यह तो भविष्य के गर्त में छुपा है, लेकिन एक बात स्पष्ट है कि मुझे केंद्र की राजनीति में नहीं जाना है।मैं राज्य की राजनीति में ही रहूंगा।हालांकि उन्होंने राम गोविंद चौधरी के बयान को ख़ारिज भी नहीं किया।

दरअसल गेस्टहाउस कांड के 23 साल बाद राजनीतक वैमनस्यता भुलाकर लोकसभा उपचुनाव से ठीक पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा प्रत्याशियों को समर्थन देकर बदले में राज्यसभा की एक सीट के लिए विपक्ष का समर्थन मांगा।इस समर्थन के बाद अखिलेश यादव भी मायावती से मिलने पहुंचे।लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद से ही अखिलेश यादव सपा और बसपा कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई भी दे रहे हैं।

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *