(चन्दन कुमार) पटना : बॉलीवुड की तरह अब भोजपुरी फिल्मो में भी कुछ अनोखिय कहानियो पर फ़िल्म बनने का प्रचलन शुरू हो गया जिसमे हर तरह तरह के कठिन दृश्य को फिल्माया जाता है, अब इसी दौर में भोजपुरी फ़िल्म “चना जोर गरम”का निर्माण किया गया है।जो अपने जवाने की हिट गाने में से एक है।
जिसके बोल लोगो के जुवान पर से नही हटती है।इसी गाने के टाइटल पर राजस्थानी क्वीन से जाने जाने वाली अभिनेत्री नेहाश्री ने इस फ़िल्म का निर्माण की है जिसके निर्देशक व संगीतकार रितेश ठाकुर है।
जबकि लेखक इंद्रजीत व प्रचारक सोनू निगम है।फ़िल्म पूरी तरह से नाग-नागिन के अनोखियों कहानियो से सजी हुई है।जिसमे एक से बढ़कर एक अद्धभुत व आकषर्क दृश्य फिल्माया गया है।
इस फ़िल्म के जुड़े सूत्रों के अनुसार एक सीन ऐसा है कि नागिन चना जोर गरम”बेचती दिखाई देगी।जो पूरी तरह से नवीनतम दृश्य है इस तरह का दृश्य अबतक तो किसी भी फ़िल्म में दिखाई नही दी है।
अब ये देखना है कि दर्शक इसे कितना पसंद करते है।फ़िल्म के मुख्य भूमिका में प्रमोद प्रेमी,आदित्य ओझा,नेहाश्री, पूनम दूबे,आरके गोस्वमी है।इस फ़िल्म का प्रदर्शन 23 मार्च से बिहार झारखण्ड के सभी सिनेमाघरो में एक साथ प्रदर्शित की जा रही है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !