डॉ.एस.बी.एस.चौहान।
चकरनगर,इटावा।क्षेत्र का अभी एक यह दुर्घटना का मामला रफा-दफा नहीं हो पाया की डंफर ने थाने से पूर्व दो लोगों को अपनी चपेट में ले कर उन्हें घायल कर दिया। जिसमें एक की हालत बेहोशी की बनी हुई है डंफर चलते पुलिस की लापरवाही दुर्घटना कर हनुमंत पुरा की तरफ फर्राटे भर कर निकल गया। प्राप्त समाचार के अनुसार थाना चकरनगर के कुछ कदमों की दूरी पर एक डंफर जिस ने बाइक सवार गुप्ती पुत्र बृजपाल सिंह निवासी करयावली और दूसरा संतोष निवासी करावली को कट मार कर दुर्घटनाग्रस्त कर दिया जिसमें गुप्ती पुत्र बृजपाल सिंह घटनास्थल पर ही बेहोश स्थिति में गिर पड़ा और संतोष को भी चोट आई लेकिन थाना पुलिस की चौराहे पर पिकेट ना होने के चलते या यूं कहें कि थाना पुलिस चकरनगर की लापरवाही के चलते डंपर हनुमंत पुरा की ओर फर्राटे भर कर निकल गया यहां पर लोग देखते ही रह गए।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !