Breaking News

नाली खोद रहे मजदूरों को मिला नवजात का शव

अज्ञात महिला का शव मिला

लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह।

इटौंजा के सोनिकपुर के पास झाड़ियों में महिला (40) का शव पड़ा मिला। वहीं, गुडम्बा के गायत्रीपुरम में नवजात का शव पड़ा मिला।

इंस्पेक्टर इटौंजा शिव शंकर सिंह ने बताया कि सीतापुर हाईवे के पास झाड़ियों में महिला शव मिला है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान कराने के प्रयास किए गए। जिस पर ग्रामीणों ने बताया कि महिला करीब एक महीने से आस-पास घुमती रहती थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक महिला के शरीर पर नीले रंग की साड़ी मौजूद थी। फिलाहल शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा कर शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, गायत्रीपुरम में नाली निर्माण का कार्य हो रहा है। मंगलवार सुबह मजदूर खुदाई कर रहे थे। उसी दौरान नाली में नवजात का शव पड़ा मिला। सूचना पर एसआई नदीम सिद्दीकी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *