Breaking News

धरोहर :: दिल्ली में हुमायूं के मकबरे के पास सब्ज बुर्ज में मिला 16वीं सदी का बेशकीमती खजाना

डेस्क : दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहरों में से एक हुमायूं के मकबरे के पास स्थित सब्ज बुर्ज में संरक्षणकर्ताओं को 16वीं सदी का अनमोल खजाना मिला है। संरक्षणकर्ताओं को बुर्ज की छत पर छिपी पेंटिंग्स मिली हैं। इनमें से कई तो सोने की बनी हैं। 

आगा खान ट्रस्ट फॉर कल्चर और भारतीय पुरातत्व विभाग की निगरानी में काम करने वाले संरक्षणकर्ताओं और विशेषज्ञों ने बताया कि पहला मौका है जब राजधानी में किसी स्मारक में इतनी पुरानी वॉल पेंटिंग्स मिली है। सब्ज बुर्ज यानी ग्रीन टावर कही जाने वाली यह इमारत मुगलकाल में बने शुरुआती स्मारकों में से एक है।

नवंबर में संरक्षण शुरू : एक अधिकारी ने बताया कि सब्ज बुर्ज के संरक्षण का काम पिछले वर्ष नवंबर में शुरू हुआ था। अधिकारी ने बताया कि 20वीं सदी की सीमेंट और लाइम वॉश लेयर को हटाने के बाद बुर्ज की छत पर यह अनमोल पेंटिंग्स मिली हैं। ये पेंटिंग्स अभी भी पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *