Breaking News

बिहार :: सिर्फ एक ठोकर और काल के गाल में समा गयी तीन ज़िंदगी, इलाके मे पसरा मातमी सन्नाटा

मधुबनी (आकिल हुसैन) : खुटौना-फुलपरास मुख्य सड़क पर बुधवार देर रात अज्ञात गाड़ी द्वारा पंचायत समिति सदस्य अजय ठाकुर के बेटे अमित कुमार (18 वर्ष),गुलानन्द यादव के बेटे कृष्ण मोहन यादव उर्फ पप्पू तथा दिलीप प्रसाद यादव के बेटे दुर्गानन्द यादव उर्फ मन्नू को रौंद देने की खबर आते ही तीनों परिवारों में कोहरा मच गया।

दो भाईयों में बड़े इन्टर के विद्यार्थी अमित की माँ सुनीता के रोने की दहाड़ वहाँ मौजूद लोगों को भी रुलाया देती है तो बीए के विद्यार्थी पप्पू की माँ पवन देवी बार-बार अपने बेटे को दिखा देने की जिद को वहाँ मौजूद लोगों की सान्त्वना शान्त नहीं कर पा रही है। उधर तीसरे नवयुवक और बीएससी के विद्यार्थी मन्नू की माँ मीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। लेकिन एक बात का जवाब किसी के पास नहीं है कि तीनों नवयुवक गये कहाँ थे। उनमें से किसी ने अपने घर में  यह जानकारी नहीं दी थी कि वे लोग कहाँ जा रहे थे। लोगों का कहना है कि तीनों यूवक बाईक पर सवार होकर शादी समारोह से घर लौट रहे थे। प्रमुख आरपी मंडल, पंसस अमित कुमार दत्त तथा अन्य लोगों का तांता मृतकों के परिजनों को सान्त्वना देने लगातार पहुँच ही रहा है। सभी पोस्टमॉर्टम के बाद लाश के आने का इन्तजार कर रहे हैं।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *