Breaking News

बिहार :: गिरती कानून व्यवस्था पर तेजस्वी का सीएम नीतीश से सवाल – लॉ एंड ऑर्डर फेल होने का जिम्मेवार कौन ?

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाएं एव बिहिया मामले पर सरकार पर तंज कसा है। तेजस्वी ने कहा की शर्मनाक घटना बिहार की धरती पर देखने को मिला है। अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है । 

तेजस्वी ने बिहिया मामले पर कहा कि इस मामले में जो भी दोषी हो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। । रेप और हत्या की घटनाएं काफी बढ़ गयी है लेकिन इस सरकार का कानून व्यवस्था से कोई मतलब नहीं है। तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा की आखिर गृह मंत्री कौन है? बार बार लॉ एंड ऑर्डर फेल हो रहा है उस का जिम्मेवार कौन है? चाचा बोलते थे की शराबबंदी के बाद अपराध कम हुआ है। तेजस्वी ने कहा कि जो लोग दोषियों को बचाने का काम करते हैं वहीं लोग उल्टा हमलोगों पर आरोप लगाते हैं। 

ं

मुजफ्फरपुर मामले की जाँच करने वाले सीबीआई अधिकारी के तबादले पर तेजस्वी ने कहा की मामला न्यायलय में है, न्यायालय अपना काम करेगा । हम उसका सम्मान करते हैं हम तो बस यही चाहते हैं की फेयर जाँच होनी चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि अब तक मधुबनी के जो शेल्टर होम है जो संजय झा के पीए का है उसका क्यों नहीं लाइसेंस रद्द हुआ। अभी भी वह बच्चिया कहां है। हमें चिंता है। तेजस्वी ने पूछा कि सृजन घोटाले में क्या हुआ। .

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के रहते बड़े अधिकारी और नेता को बचाने का काम किया जा रहा है। अगर नीतीश जी इस्तीफा नहीं लेंगे तो हम जो बम वाली बात कहे थे वह मजाक में नही कही थी। हम लोग इस्तीफा दिलवाएंगे। तेजस्वी ने कहा कि हमने 2-4 दिनों का समय दिया है। अगर इस्तीफा नहीं देते हैं तो हम नेता विरोधी दल के नेता वह काम कराएंगे। 

तेज प्रताप यादव के सुरक्षा में चूक के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि मैं इस पर ज्यादा नहीं बोलूंगा। उस पर जांच चल रही होगी। इस पर हमलोगों को डरने की जरुरत नहीं है। अगर कुछ होगा तो उसकी सारी जिम्मेवारी सरकार की होगी।

Check Also

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *