Breaking News

लखनऊ:आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने वाले दबंग विधायक के खिलाफ बीजेपी कराएगी जांच

लखनऊ। बता दें कि बीजेपी विधायक और उनके कार्यकर्ताओं की गुंडई उस वक्त देखने को मिली जिस वक्त पूरा लखनऊ झूलेलाल वाटिका पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई की अस्थि कलश यात्रा में शामिल होने पहुंचा था।

लखनऊ में गुरुवार को पुलिस हिरासत में आरोपी को छुड़ाने के मामले में बीकेटी से बीजेपी विधायक अविनाश त्रिवेदी के खिलाफ बीजेपी ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।यूपी बीजेपी के प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस मामले की जांच की जाएगी, इस प्रकरण में कोई भी दोषी होगा वो कितना भी बड़ा ताकतवर को उसे बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने दावा किया जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि बीजेपी विधायक और उनके कार्यकर्ताओं की गुंडई उस वक्त देखने को मिली जिस वक्त पूरा लखनऊ झूलेलाल वाटिका पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई की अस्थि कलश यात्रा में शामिल होने पहुंचा था। कार्यक्रम में विधायक अविनाश  त्रिवेदी अपने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे।

पढ़ें यह भी खबर : बीजेपी विधायक अविनाश त्रिवेदी बोले- मेरे ऊपर लगे सारे आरोप बेबुनियाद

 

कार्यक्रम खत्म हुआ तो विधायक का काफिला घर के लिए रवाना हुआ, लेकिन जैसे ही विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल से महज कुछ दूरी पर पहुंचे थे तभी एलयू चौकी इंचार्ज अभय सिंह की नजर उनके कार्यकर्ताओं में शामिल प्रशांत मिश्रा पर पड़ गई। जो कुछ दिन पहले एलयू में हुए बवाल के मामले में नामजद है और फरार चल रहा था।

आरोपी प्रशांत मिश्रा के खिलाफ कोर्ट से गैरजमानती वारंट भी जारी किया जा चुका है। हसनगंज कोतवाली के एलयू चौकी प्रभारी अभय सिंह जैसे ही प्रशांत को पकड़ने की कोशिश करने लगे। बस फिर क्या था विधायक और उनके कार्यकर्ता उग्र हो गए और उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी।सत्ता के नशे में चूर विधायक और उनके कार्यकर्ताओं ने पहले चौकी इंचार्ज से अभद्रता की उसके बाद मारपीट पर उतर आए।

 

lucknow-bjp-will-investigate-against-dabang-mla-who-is-delivering-the-accused-from-police-custody

पढ़ें यह भी खबर : योगी ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, पीड़ितों को दिया मदद का भरोसा

Check Also

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *