Breaking News

बिहार :: रोटरी दरभंगा मिडटाउन द्वारा “नेत्रदान जागरूकता सेमिनार” आयोजित

डेस्क : रोटरी क्लब दरभंगा मिडटाउन के तत्वावधान में IMA बिल्डिंग अल्लपटी में शुक्रवार शाम  “नेत्रदान जागरूकता सेमिनार” का आयोजन किया गया, जिसमे Dr. Asif Shahnawaz Astt. Prof. Dept. Of Ophthalmology DMCH ने काफी सरल भाषा में eye donation & eye banking के बारे में जानकारी दी।  इस सेमीनार के बाद करीब 51 Rotarians और Rotaryannes और उनके द्वारा प्रेरित उनके प्रियजनों ने नेत्रदान प्लेज फॉर्म भर कर उसपर साईन की जिसे रीजनल आई बैंक IGIMS पटना भेज कर उनको पंजीकृत कराया जायेगा। 

वहीं शनिवार को रोटरी मिडटाउन द्वारा ‘देश रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद राजकीय कन्या उच्च विद्यालय’ दरभंगा में एक सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाया गया। इस अवसर पर डॉ अलका द्विवेदी, डॉ शिल्पी नारायण एवं श्रीमती प्रीती अग्रवाल ने छात्राओं को महावारी और उस दौरान स्वच्छता के विषय पर जानकारी दी तथा बच्चियों द्वारा किये गए प्रश्नों का जवाब दिया। 
अध्यक्ष डॉ कन्हैया झा ने नेत्रदान का महत्व बताते हुए कहा कि नेत्रदान महादान है जिससे हमारे न होते हुऐ भी हमारे आँख किसी अंधे वक्ति को रौशनी देने के काम आ सकते हैं। सचिव डॉ अमिताभ सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापण दिया। ईस कार्यक्रम में डॉ नीरज प्रसाद, डॉ आशीष शेखर, डॉ प्रवीर सिन्हा, डॉ बी बी शाही, डॉ संजीव मिश्रा, रो रजत अग्रवाल, रो विशाल गौरव, डॉ के पी सिंह, डॉ संजय कुमार सिन्हा के साथ साथ अन्य रोटेरिअन्स ने भी भाग लिया।

Check Also

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *