लखनऊ,मलिहाबाद।
राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में ग्रामीणों की जान जोखिम में बने आवारा पशु और धार्मिक स्थलों के आसपास ग्रसित भावना से प्रेरित होकर फैलाई जा रही गन्दगी समाज हित में नहीँ है जनप्रतिनिधियों का दायित्व समाज के प्रति समानता का होना चाहिए।
उक्त बातें एक अनौपचारिक मुलाकात में सपा नेता,पूर्व ब्लॉक प्रमुख खुदा दाद खान ने बताते हुए कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत मुश्लिम समुदाय के स्थलों के आस पास गन्दगी फैलाई जा रही है जैसे कि कसमण्डी कलां में मस्जिद के पास कूड़े के ढेर लगाए जा रहे हैं जो कि ग्राम प्रधान की जानकारी में है कई बार शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन कोई कार्यवाई नहीँ हुई क्षेत्रीय सांसद से भी गुजारिश की गई लेकिन प्रतीत होता है कि धार्मिक भावना से ग्रसित होकर यह कृत्य किया जा रहा है ऐसे ही छुटँटा जानवर ग्रामीणो के लिए मुसीबत बन चुके है हम इनके खिलाफ नहीँ हैं लेकिन आमजन के हित को ध्यान में रखते हुए अगर जगह जगह गौशाला बना दी जाएं तो इनकी सही से देखभाल भी होगी और जनता को समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाएगा।बिना किसी जातीय व धार्मिक भेदभाव के इन समस्याओं से ग्रामीणो को छुटकारा दिलाया जाये।जनप्रतिनिधियों को बिना जातिगत व धार्मिक भावनाओं के बिकास कार्य कराये क्षेत्रीय सांसद विधायक और सरकार से मांग करता हूँ कि जातिगत भेदभाव न करके सबको एक समान समझकर काम किया जाए।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !