पटना (संजय कुमार मुनचुन) : मोकामा में गंगा ने प्रलयंकारी रूप धारण कर लिया है, मोकामा के हथिदह में केंद्रीय

जल आयोग के कार्यालय से प्राप्त सुचना के अनुसार गंगा खतरे के निशान से 37 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है,
जिससे कई गांव पर डूबने का खतरा मंडराने लगा है, खासतौर पर पशु चारे की दिक्कत उत्पन्न हो गई है क्योंकि गंगा में हजारों हेक्टेयर पशु चारे विलीन हो चुके हैं ,एक किसान ने बताया कि करोड़ों के फसल की क्षति हुई है। बीते वर्ष 2016 को गंगा का रौद्र रूप देखने को मिला था जब राष्ट्रीय राजमार्ग 80 पर एक से डेढ़ फीट तक पानी बह रही थी वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर दो से ढाई फीट तक पानी बहते दिखी थी । इस बार भी गंगा का वही रूप देखने को मिल रहा है ,अगर दो चार दिनों में गंगा के वृद्धि दर में कमी नहीं आई तो कई गांव जलप्लावित हो सकते हैं और लोगों को घर छोड़ने को विवश होना पड़ सकता है आपको बता दें गंगा के दोनों किनारों पर हजारों गांव हैं जिसमें करोड़ों लोग निवास करते हैं उनके लिए खान पान रहन सहन और आवास की समस्या उत्पन्न हो जाएगी साथ ही सबसे बड़ी संकट मवेशियों को लेकर होगा जो किसानों के जीवन यापन का मुख्य आधार होता है। 
इस खतरे को भांपते हुए भी केंद्रीय जल आयोग के कार्यालय में कनीय अभियंता नजर नहीं आए जबकि पिछली बार मेनस्ट्रीम मीडिया में खबर आने के बावजूद अभियंता एक भी दिन कार्यालय नहीं आए इस पर सफाई देते हुए कर्मचारी दिलीप पासवान ने बताया कि उनकी पोस्टिंग दूसरे जगह हो गई है और यहां जो अभियंता हैं वह देर-सवेर आते-जाते रहते हैं वही गंगा के इस प्रलयंकारी रूप को देखकर ग्रामीण डरे-सहमे हैं,
फसल की बर्बादी ने ग्रामीणों की कमर अलग से तोड़ रखी है ,ग्रामीणों ने सरकार से इस पर ध्यान देने की मांग की है । जानकारों के मुताबिक गंगा के तलहटी में मिट्टी और बालू के जमाव हो जाने के कारण पानी का फैलाव गांव की ओर अधिक होने लगा है जबकि 10से 15 वर्ष पूर्व ऐसा नहीं होता था ,और गंगा कभी गांव में नहीं घुसती थी । इसलिए इसलिए गंगा के तलहटी की सफाई जरूरी है,ऐसा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कई बार कह चुके हैं,और इस सफाई के बाद ही गांव की सुरक्षा हो पाएगी और गांव के साथ-साथ फसल पशु और जान माल भी सुरक्षित रह पायेंगे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !