Breaking News

चकरनगर थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक अहम मुद्दों पर किए गए विचार

चकरनगर (इटावा), रिपोर्ट-डॉ0 एस बी एस चौहान- 7 सितंबर । स्थानीय थाना कार्यालय पर नवागंतुक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर आलोक कुमार राय के द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था के तहत पीस कमेटी की मीटिंग आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता उप जिला अधिकारी चकरनगर ब्रजराज सिंह के द्वारा की गई। जिसमें क्षेत्रगत विकास से लेकर अनुशासन के मामले की कई लंबी चर्चाएं विस्तार से की गईं।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार थानापरिसर पर चलते प्रशासन की पहल नवागंतुक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर आलोक कुमार राय के द्वारा पीस कमेटी की मीटिंग बुलाई गई जिसमें क्षेत्र के विकास से संबंधित यहां तक की पर्यटन से संबंधित कई व्यवस्थाओं की जानकारी उप जिलाधिकारी चकरनगर के द्वारा दी गई।

जिसमें उन्होंने भरेह मंदिर से लेकर आसपास के तमाम विकास मुद्दों पर बात की। उपस्थित ग्राम प्रधानों को बल देते हुए यह कहा जहां पर आम रास्ता ही नहीं है और विकास का कार्य रुका हुआ है वहां पर समझदार प्रधान अपनी समझदारी के चलते होशियारी और सावधानीपूर्वक विकास के कार्यों को करने के लिए तुरंत जुट जाएं जिसमें प्रशासन के स्तर की जो भी मदद की आवश्यकता होगी वह पूर्ण रूप से की जाएगी।

इस परिपेक्ष में जब लोगों ने कुछ ऐसे मुद्दे उठाए कि जो वाकई चर्चा के विषय बन गए जिस पर उप जिलाधिकारी चकरनगर में विशेष बल देते हुए विकास कार्यों को किसी भी स्थिति पर न रोकें। उन्होंने यह भी बताया की पहले जमींदारी प्रथा हुआ करती थी लेकिन अब सरकार ने राजस्व संहिता बनाई है जो 2015 से लागू है

जिसकी धारा 25 और 26 के तहत राजस्व के तहसीलदार को सक्षम पावर है कि वह नाले परनाले या मौजूद स्थान जो एक दर्जन वर्ष पहले से मुतवातिल कार्यरत हैं उन्हें किसी भी कीमत पर न रोका जाए और उन्हें नष्ट न किया जाए इसके लिए तहसील प्रशासन पूर्ण रूप से पावरफुल है कहीं भी ऐसी कोई समस्या आती है तो उसके लिए तहसील प्रशासन को अवगत कराया जाए।

क्षेत्राधिकारी चकरनगर उत्तम सिंह ने बताया कि कहीं पर कोई भी घटना होती है या होने के चांस दिखाई देते हैं तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित थाने को या हन्ड्रेड डायल कर बताई जाए हमारी मुस्तैद पुलिस व्यवस्था उस अनहोनी के लिए मुस्तैदी से निपटेगी और जनहित में कार्य कर आप लोगों का भला करेगी तमाम ग्राम प्रधान पूर्व प्रधान मौके पर हैं वह इस बात को समझ ले की पुलिस मित्र है हम आपका सहयोग करें और आप हमारा सहयोग करें तभी कानून का अच्छा खासा परिपालन हो पाना संभव हो सकता है

पढ़ें यह भी खबर – भारत बंद पर बोले केशव प्रसाद मौर्य- मोदी को रोकने के लिए हो रही है साजिश

किसी भी तत्व को छुपाना यह किसी के हित में नहीं होगा। नवागंतुक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आलोक कुमार राय ने उपस्थित ग्राम प्रधानों पूर्व प्रधान और प्रधान प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सभी का आवाहन किया कि पुलिस अकेले कुछ भी नहीं कर सकती जब तक आम सहमति आम जनता का सहयोग न मिले क्योंकि तमाम ऐसी खबरें तमाम ऐसी घटनाएं होती हैं कि जिन्हें यदि पूर्व से सूचना मिल जाए तो अनहोनी घटनाएं टाली जा सकती हैं लेकिन कभी कभार जब

उन सूचनाओं को अमानवीय तरीके से दवा लिया जाता है तो वह घटनाएं स्वतंत्र रूप से घट जातीं हैं उसके बाद पुलिस जिम्मेदार मानी जाती है मैं आप सभी का हृदय से आवाहन करता हूं कि यदि कहीं पर होने जा रही घटना की कोई भी जानकारी आप मुझे मौखिक रूप से फोन के माध्यम से किसी भी तरीके से यदि देते हैं तो मैं आप लोगों की सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर हूं और अपनी जिम्मेदारी के

पढ़ें यह भी खबर –विधायकों की सुरक्षा का मामला विधानसभा में उठा

साथ उस अनहोनी घटना को देखने के लिए रोकने का पूरा प्रयास करुंगा आप सभी के लिए हमारे दरवाजे से वार 24 घंटे खुले हुए हैं किसी भी वक्त कहीं पर भी आप सूचना देंगे परसों मैं आपकी सेवा में तत्पर रहूंगा इसी के लिए हमारे वरिष्ठ अधिकारियों ने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है और उन्होंने आए हुए समस्त आगंतुकों का हृदय से

आभार जताया और धन्यवाद भी दिया इस कार्यक्रम में अवधेश कुमार अवस्थी प्रधान गनियावर, धर्मेंद्र सिंह प्रधान प्रतिनिधि नौगावा, महिपाल सिंह यादव पूर्व प्रमुख, राजेंद्र सिंह चौहान भूतपूर्व प्रधान गौहानी, व बिहारी जी के अलावा तमाम क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे बैठक व्यवस्था से लेकर चाय पानी की व्यवस्था का इंतजाम उप निरीक्षक मनोज के जिम्मे में था जो उन्होंने बखूबी निभाया

CM Jankipuram police station now found sleeping during duty

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *