Breaking News

लखनऊ में पेट्रोल 80 पार, कांग्रेस ने 10 सितम्बर को बुलाया भारत बंद

लखनऊ में पेट्रोल 80.01 रुपए प्रति लीटर बिका, जबकि डीजल 72.18 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया।

राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ

लगातार महंगे हो रहे पेट्रोलियम उत्पादों के दाम गुरुवार को नई ऊंचाई पर पहुंच गए। राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 80 रुपए के पार पहुंच गई।कच्चे तेल की कीमतों बढ़ोतरी और डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर पड़ने से पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 38 पैसे और डीजल के दाम में 52 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है।इसकी वजह से लखनऊ में पेट्रोल 80.01 रुपए प्रति लीटर बिका, जबकि डीजल 72.18 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया।

इससे पहले बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ था।लेकिन बुधवार से पहले लगातार 10 दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी।

इस बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों के खिलाफ 10 सितम्बर को भारत बंद का ऐलान किया है।कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार को जगाने के लिए और देश भर के लोगों के आक्रोश की भावना खयाल रखते हुए पार्टी ने 10 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है।यह भारत बंद सुबह 9 बजे से दिन में 3 बजे तक जारी रहेगा, जिससे आम लोगों को परेशानी न हो।

सुरजेवाला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कीमतें कम होने के बावजूद देश में तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपया 72 के पार चला गया। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाकर करीब 11 लाख करोड़ रुपये कमाया, वो किसकी जेब में गया, सरकार आज तक इसका जवाब नहीं दे पाई।

वहीं एक आरटीआई का हवाला देते हुए सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि 29 ऐसे देश हैं जहां सरकार 34 रुपया और 37 रुपया प्रति लीटर के हिसाब से तेल बेच रही है।उन्होंने कहा पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की बात कह रहे हैं।इससे आमजनों को 10 से 15 रुपये की राहत मिलेगी, लेकिन सरकार की कोई फैसला नहीं ले रही है।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *