Breaking News

बिजली चोरी पर लगाम : लखनऊ में आज से मोबाइल बिलिंग शुरू

राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ

लखनऊ।बिजली विभाग के मीटर रीडर अब घर बैठे एसबीएम (स्पॉट बिलिंग मशीन) में रीडिंग भरकर बिल नहीं बना सकेंगे और न ही फील्ड में रहकर उपभोक्ता से साठगांठ करके कम रीडिंग का बिल बना पाएंगे। दरअसल लेसा आज से एड्रांयड मोबाइल फोन से बिल जनरेट करना शुरू कर दिया है।
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने पहली बार एक जोन और एक बिलिंग कंपनी की तर्ज पर डोर-टू-डोर मीटर रीडिंग कराकर बिल जनरेट करने का ठेका चंडीगढ़ की एक निजी फर्म कॉम्पेक्ट एनर्जी को दिया है। कंपनी ने अमीनाबाद से बिलिंग का शुभारंभ भी कर दिया है। इसके बाद अन्य विद्युत खंडों को जिम्मेदारी दी जायेगी। निजी फर्म अमीनाबाद के बाद हुसैनगंज, चौक, रेजीडेंसी, ठाकुरगंज, आलमबाग एवं कानपुर रोडके करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं की बिलिंग करेगी।
मीटर में रीडिंग स्टोर करके कम यूनिट का बिल बनवाने से बिजली विभाग को नुकसान हो रहा है। उपभोक्ता के मीटर में जब काफी रीडिंग होती है तो वह छापेमारी के डर से मीटर खराब दिखा बदलवाने का खेल करता है। रीडर से खराबी की रिपोर्ट लगाकर मीटर बदलवा लेते हैं जबकि मीटर सही होता है।

एसबीएम की जगह मोबाइल

बिलिंग कर्मचारी एसबीएम (स्पॉट बिलिंग मशीन) के बजाय एंड्रॉयड मोबाइल से बिलिंग करेगा। मोबाइल से छोटा प्रिंटर कनेक्ट होगा। बिलिंग कर्मचारी जब उपभोक्ता का बिल बनाने जाएगा तो मोबाइल को मीटर पर लगी डिवाइस से कनेक्ट करेगा। इससे मीटर रीडिंग के मुताबिक बिल जनरेट हो जायेगा।

बिजली मीटर में डिवाइस

निजी कंपनी मीटर के ऊपर एक चिप यानी डिवाइस लगाई गई है। उपभोक्ता जितनी बिजली का उपभोग करेगा उसकी यूनिट मीटर के साथ ही डिवाइस में भी दर्ज हो जाएगी। कंपनी के कर्मचारी मोबाइल से डिवाइस का कनेक्शन करने के बाद बिल जनरेट करेंगे।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *