रामकिशोर रावत
माल,लखनऊ।शुक्रवार प्रातः सात बजे पाराभदराही पंचायत के पारा गांव में दीवार ढहने से मलबे में दबने से पैंसठ वर्षीय बृद्धा की मौके पर ही मौत हो गयी।जिसकी बिना पुलिस को सूचना दिये अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पारा गांव निवासी छोटई यादव का कच्चा मकान है जो शुक्रवार प्रातः लगभग सात बजे बरसात की सीलन की वजह से भरभरा कर ढह गया।जिससे उनकी पत्नी सुखरानी (65)जो बाहर से घर के अंदर जारही थीं वह मलबे की चपेट में आकर मलबे में दब गयीं।जब तक लोगों ने मलबा हटाकर उन्हें निकाला तब तक उनकी मौत चुकी थी।घर वालों ने पुलिस को बिना सूचना दिये ही अंतिम संस्कार कर दिया।मृतका के आधा दर्जन बेटे बेटियों का परिवार है।
दूसरी घटना थरी गांव की है जहां गुरुवार रात आठ बजे छोटेलाल की पत्नी बृजरानी(36)गाय दुह रहीं थीं।वहीं पास में शशि सिंह की जर्जर कच्ची दीवाल भरभरा कर ढह गयी थीं।जिसके मलबे में बृजरानी और बछड़े सहित गाय दब गयी थी।ग्रामीणों की मदद से गाय सहित महिला को मलबे से जब तक निकाला गया,तब तक बछड़े की मौत हो चुकी थी।गाय और बृजरानी गम्भीर रूप से घायल हो गयीं।घायल महिला को ग्रामीणों ने रात में ही उपचार के लिये माल सीएचसी पहुंचाया।डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देख महिला को ट्रामा सेंटर भेज दिया।जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।मृतका के परिवार में बेटी किरन 16 वर्ष रंजना 12 अर्चना 8 वह दीनदयाल बेटा 16 वर्ष का है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !