रामकिशोर रावत
माल,लखनऊ।माल पुलिस मुखबिर की सूचना पाकर माल क्षेत्र के एक गांव में जुआ खेल रहे आधा दर्जन जुआरियों को पकड़ कर थाने लाया गया जिनके पास रूपये व ताश की गड्डी बरामद हुई।पुलिस ने जुआरियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
माल इलाके के सरथरा पंचायत के मजरे पड़रा के पास में आधा दर्जन जुआ खेल रहे लोगों को दौडकर पकड़ पुलिस ने पकड़ लिया।जिनके पास से तास की एक गड्डी फड़ से तीन हजार तीन सौ पचास रुपये बरामद किया।जबकि जामा तलासी में तीन सौ पैंतालीस रुपये बरामद हुये।
जुआरियों में हरीराम पड़रा ,महेश चतुरी खेडा,सतपाल कुशभरी थाना मलीहाबाद,राकेश उमरावखेड़ा ,मदन सरथरा,संगीतकुमार जेहटा थाना काकोरी निवासी सामिल है।पुलिस ने सभी पर जुआ खेलने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !