Breaking News

लखनऊ:61 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त, 1.17 लाख जुर्माना वसूला

राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ

लखनऊ।पॉलिथीन के खिलाफ शुरू हुए अभियान ने नगर निगम ने दूसरे दिन 61.2 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की। साथ ही 1.17 लाख रुपए जुर्माना भी वसूल किया। व्यापारियों को पॉलिथीन के कैरीबैग व प्लास्टिक तथा थर्माकोल के कप-प्लेट इस्तेमाल न करने की चेतावनी भी दी गई है।

अभियान के लिए जोन एक में दो टीमें लगाई गई थी। दोनों टीमों ने 39.9 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त करने के साथ 36500 रुपए जुर्माना वसूल किया। एक टीम ने नरही व हजरतगंज में अभियान चलाया।

मिठाई व खान-पान की दुकानों से 5.9 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त करते हुए 17000 रुपए जुर्माना वसूला गया। दूसरी टीम ने अमीनाबाद, गड़बड़झाला, फतेहगंज, गल्ला मण्डी में अभियान चलाया। यहां से 25 किलोग्राम पॉलिथीन जब्ती के साथ 19500 जुर्माना वसूला हुआ।

अप्रैल 2019 से अमौसी एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया तक दौड़ने लगेगी लखनऊ में मेट्रो

जोन दो में राजाजीपुरम व चारबाग मार्केट क्षेत्र में अभियान चला। यहां से 10 किलोग्राम जब्ती व 10500 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। जोन तीन के अलीगंज, त्रिवेणीनगर व डंडईया मार्केट व जानकीपुरम क्षेत्र से 5.5 किलोग्राम जब्ती हुई।

व्यापरियों से 25000 रुपए जुर्माना वसूला गया। जोन चार में 4 किलोग्राम पॉलिथीन, 8000 रुपए जुर्माना, जोन पांच में तीन किलोग्राम जब्ती व 8500 रुपए जुर्माना, जोन छह में दो किलोग्राम जब्ती व 12000 जुर्माना जोन सात में चार किलोग्राम जब्ती व 14000 रुपए जुर्माना तथ जोन आठ में दो किलोग्राम पॉलिथीन जब्त करने के साथ 2500 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *