रांची (रांची ब्यूरो) : आज दिनांक 04 अक्टूबर 2016 को रातू गढ़ के समीप प्राचीन देवी मंदिर में भव्य महा आरती का आयोजन हिन्दू जागरण मंच, रातू मंडल के द्वारा किया गया एवं लोगो में प्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया गया। जिसमें लगभग 500 भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया एवं साथ ही
इस मौके हिन्दु जागरण मंच रांची महानगर के रातु मंडल के संयोजक गुलशन कुमार सिंह के द्वारा ये घोषणा किया गया की देवी मंडप में हर महीने के प्रथम मंगलवार को भव्य महाआरती का आयोजन निरंतर रूप से किया जायेगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से सुगम संचालन हेतु हिन्दू जागरण मंच के रातू संयोजक गुलशन सिंह, रांची महानगर महामंत्री राकेश कर्ण,रातू उप्पाध्यक्ष राज तिलक सिंह,मिडिया प्रभारी चन्दन मिश्रा,धनंजय,रोहित,राहुल,सिध्दार्थ, एवं काफी संख्या में माता के भक्त मौजूद रहें।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !