Breaking News

सांसद कीर्ति आजाद का छलका दर्द कहा मुझसे क्या गलती हुई जो मुझे पार्टी से निलंबित कर दिया गया मैंने केवल हो रहे घोटालों के खिलाफ आवाज उठाई थी

सांसद कीर्ति आजाद का छलका दर्द कहा मुझसे क्या गलती हुई जो मुझे पार्टी से निलंबित कर दिया गया

मैंने केवल हो रहे घोटालों के खिलाफ आवाज उठाई थी

बेनीपुर (गणपति मिश्र) : मैं किसी के रहमों करम पर सांसद नहीं बना आप लोगों के आशीर्वाद से तीन बार दरभंगा का सांसद बना पुनः यदि आप लोगों का आशीर्वाद मिला तो सांसद बनूंगा ।उक्त बातें गुरुवार को प्रखंड के नवादा गांव में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद कीर्ति झा आजाद ने कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कहते थे कि 2014 में मोदी की लहर के कारण मैं सांसद बना यदि मोदी के लहर पर कोई संसद बनता अरुण जेटली स्मृति ईरानी जैसे नेता ही जीत जाते।

सांसद कीर्ति आजाद का छलका दर्द कहा मुझसे क्या गलती हुई जो मुझे पार्टी से निलंबित कर दिया गया मैंने केवल हो रहे घोटालों के खिलाफ आवाज उठाई थी

आप लोगों के आशीर्वाद से सांसद बन  कर मैं सदा निष्ठा पूर्वक देश और जनता की सेवा करता रहा हूं। उसके बावजूद मुझे पार्टी से निलंबित कर दिया गया है । मेरा क्या गलती मैंने तो सिर्फ डीसीए में 400 करोड़ की जांच कराने की मांग प्रधानमंत्री से की थी। क्योंकि उन्होंने ही खुद कहा था कि ना खाऊंगा ना किसी को खाने दूंगा यानी भ्रष्टाचार किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं होगी ।

इस आधार पर मैंने जांच की मांग की यदि जांच की मांग करना अपराध है तो आप लोग कहे की मैं गलती किया हूं तो मैं चुनाव नहीं लूंगा। मुझे आज भी भाजपा राजद कांग्रेस जदयू से नैयता मिल रहा है पर मेरा एक ही मांग है कि भाजपा अरुण जेटली द्वारा किए गए घोटाले की जांच का आदेश कर दे। मैं पार्टी में वापस चला जाऊंगा अन्यथा आप लोगों के आशीर्वाद मिली तो किसी दूसरे  राष्ट्रीय पार्टी से ही दरभंगा से चुनाव लड़ूंगा और मिथिला मैथिली के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा ।

पढ़ें यह भी खबर -दरभंगा में पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह किया स्वागत

सांसद गुरुवार को क्षेत्र के मझौरा नवादा बलहा धेरुख़ में जनसंवाद को संबोधित करते हुए लोगों से 2019 के चुनाव के लिए आशीर्वाद मांगा । इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया । इस दौरान कीर्ति सेना के नवीन कुमार झा बीपी सिंह सत्यम ठाकुर देवकीनंदन ठाकुर भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष माया नंद झा महेश झा पंचायत समिति सदस्य मुकुंद झा उग्र नाथ झा डॉ अरविंद

 

स्वर्णिम टाइम्स एक गैर-लाभकारी संगठन हैं. हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए हमें आर्थिक सहायता प्रदान करें. 

एसबीआई ग्राहकों को मुफ्त में 5 लीटर पेट्रोल, ऑफर सीमित अवधि तक मान्य

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *