Breaking News

UP :: मड़ियांव में बीजेपी नेता के घर से लाखों की चोरी

मड़ियांव में बीजेपी नेता के घर से लाखों की चोरी

– दो दिनों से पीजीआई में था भाजपा नेता का परिवार, बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना

उमेश सैनी-लखनऊ।मड़ियांव के अग्रेसन नगर में रविवार रात भाजपा नेता के बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवरात व नकदी पार कर ले गए। भाजपा नेता का परिवार दो दिनों से पीजीआई में था। सोमवार को जब वह घर वापस लौटे तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है और कमरे के ताले व लॉकर टूटे पड़े हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अग्रसेन नगर निवासी मानसिंह यादव भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष थे।

वर्तमान में वह पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। मानसिंह के मुताबिक शनिवार को उनके चाचा रामसिंह (52) सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उनका पीजीआई में इजाज चल रहा था। तब से उनका पूरा परिवार पीजीआई में था। रविवार शाम को रामसिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया था।

इस दौरान मानसिंह अपनी कार लेने के लिए घर पहुंचे। वह मेन गेट का ताला खोलकर भीतर गए। वहां देखा कि सभी कमरों के ताले टूटे पड़े हुए हैं। उन्होंने आनन-फानन में पुलिस को जानकारी दी। उसके बाद वह अपने चाचा के अंतिम संस्कार में चले गए।

जब वह वापस लौटे तो पुलिस पहुंची। मड़ियांव इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मानसिंह के मुताबिक चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपए नकद और तीन लाख के जेवर उड़ाए हैं।

UP :: मड़ियांव में बीजेपी नेता के घर से लाखों की चोरी

पढ़ें यह भी खबर

अयोध्या में राम मंदिर बनाने से कोई नहीं रोक सकता: योगी आदित्यनाथ

बुलंदशहर हिंसा: सीएम योगी ने जताया दुख, मृतक इंस्पेक्टर की पत्नी को 40 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों पर मुहर, पुलिसकर्मियों की वर्दी और वाहन भत्ते में किया गया इजाफा

बुलंदशहर हिंसा : लाठीचार्ज पर भड़की भीड़, सीओ सहित पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने की कोशिश

राम मंदिर निर्माण: हर हाल में छह दिसंबर को करूंगा आत्मदाह- परमहंस दास

अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स मे जरूर लिखें

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *