Breaking News

बिहार :: मासिक अपराध गोष्ठी में एसडीओ उमेश्वर चौधरी ने 121 मामलों की गहन समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

दरभंगा बेनीपुर (गणपति मिश्र) : अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का अध्यक्षता करते हुए अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी उमेश्वर चौधरी ने गत नवंबर माह में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिवेदन कुल 121 मामलों की गहन समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए । 

समीक्षा के दौरान सर्वाधिक कांड निष्पादन के लिए मनीगाछी थाना अध्यक्ष की सराहना की वही सकतपुर थाना का कांड निष्पादन संख्या न्यूनतम रहने के कारण कड़ी हिदायत देते हुए कांड निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने ठंड का मौसम होने के कारण रात्रि गश्ती में तेजी लाने के निर्देश के साथ-साथ वाहन चेकिंग अभियान नियमित जारी रखने का निर्देश उपस्थित थाना अध्यक्ष को दिया ।साथ ही अवैध शराब विक्रेताओं और पियक्कड़ों पर कड़ी निगरानी रखते हुए संबंधित थाना क्षेत्र  के थाना अध्यक्षों को व्यक्तिगत रूप से जवाब देह होने की बात बताई ।य इस दौरान डीएसपी श्री चौधरी ने क्रमिक थाना वार कांडों की समीक्षा की और निष्पादन में होने वाली कठिनाई को विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिया । इस अवसर पर बहेड़ा सर्किल निरीक्षक राम लाइक राम,  बहेड़ा  थाना अध्यक्ष शशिकांत सिन्हा ,मनीगाछी थाना अध्यक्ष राजीव कुमार , अलीनगर थाना अध्यक्ष राम नारायण पासवान सहित बहेड़ी, सकतपुर ,नेहरा एवं बाजितपुर के थानाध्यक्ष उपस्थित थे ।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *