Breaking News

बड़ी कार्रवाई :: सिटी केबल के यहां जीएसटी का छापा, 3 करोड़ से अधिक की धांधली का भंडाफोड़

डेस्क : शहर में सिटी केबल के नाम से केबल कनेक्शन देने वाली जीटीपीएल, डीसीपीएल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ठिकाने पर जीएसटी की छापेमारी की गयी. केंद्रीय जीएसटी की टीम ने कंपनी के फ्रेजर रोड पटना स्थित शांति निकेतन भवन में मौजूद कार्यालय में सुबह से लेकर शाम तक कई घंटे छानबीन की. इस दौरान जीएसटी में बड़े स्तर पर गड़बड़ी और पिछले आठ महीने से जीएसटी जमा नहीं करने की भी बात सामने आयी.

अब तक जांच में तीन करोड़ 24 लाख रुपये की जीएसटी चोरी का बात सामने आयी है, जिसमें 2.96 करोड़ की ऑन स्पॉट वसूली की गयी है. यह भी पता चला कि कंपनी ग्राहकों से बिना रसीद के पैसे वसूलती थी और जीएसटी भी जमा नहीं करती थी. ग्राहकों की संख्या को काफी कम करके दिखाते हुए जीएसटी भी कम जमा किया जाता था. पिछले आठ महीने से कंपनी ने वह भी जमा नहीं किया था. फिलहाल सभी कागजातों की जांच की जा रही है.

सवा तीन करोड़ की धांधली का भंडाफोड़

इसके अलावा इसके डिजिटल लॉग बुक से भी ग्राहकों की संख्या का मिलान करके सही संख्या में जीएसटी की चोरी का पता लगाया जा रहा है. शुरुआती जांच में अब तक सवा तीन करोड़ की धांधली पकड़ी जा चुकी है. जीएसटी आयुक्त रंजीत कुमार के आदेश पर यह छापेमारी की गयी, जिसका नेतृत्व उपायुक्त आशुतोष कुमार सिंह ने किया.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *