Breaking News

खूनी रविवार :: दरभंगा में ट्रक की चपेट में आने से दवा व्यवसायी 28 वर्षीय रिक्की कुमार की मौत, सदमें में लोग

डेस्क : लहेरियासराय के सैदनगर एकमी रोड में रविवार की अहले सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई.मृतक की पहचान सीपीएम के वरिष्ठ नेता दिनेश झा के पुत्र रिक्की कुमार के रूप में की गई है. 28 वर्षीय रिक्की कुमार हरे रंग की बाइक जिसका नं. BR 06 AT 5489 से रविवार सुबह सैदनगर एकमी रोड से गुजर रहे थे. तभी ट्रक की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. अपने अच्छे स्वभाव और हंसमुख मिजाज के कारण रिक्की कुमार जाने जाते थे. एकाएक उनकी मौत की खबर सुनकर सभी सदमे में चले गए.

बता दें कि वागीश कुमार उर्फ रिक्की कुमार हॉस्पिटल रोड बेंता में प्रगति मेडिकल स्टोर नाम से दवा दुकान चलाते थे. प्रगति मेडिकल स्टोर से दवा की खरीदारी करने वालों को कम दाम में दवा दी जाती थी जिस कारण उनकी दुकान पर काफी भीड़ रहती थी और रिक्की कुमार हमेशा दवा खरीदारों से घिरे रहते थे. उतनी भीड़ में भी वो सभी की सुनते थे और उनका स्वभाव ऐसा की कभी भी किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करते थे. जहां तक हो सके दवा खरीदारों के समर्थन में रहते और मरीजों के प्रति काफी सहानुभूति रखते थे. जैसे जैसे उनकी मौत की खबर फैलते गई वैसे वैसे उनको जानने वालों में मायूसी छा गई.

पुलिस के अनुसार रिक्की कुमार का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. जिसके बाद शाम तक उनका दाह-संस्कार कर दिया गया.

बता दें कि आये दिन सैदनगर एकमी रोड में दुर्घटना होती रहती है. सबसे ज्यादा मौतें ट्रक की चपेट में आने से हुई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक सैदनगर में बालू कारोबारियों का भरमार है जिससे उस रोड में ट्रकों का आवागमन ज्यादा होता है. घनी आबादी वाले मुहल्ले में बालू कारोबारियों और ट्रकों के आवागमन को लेकर लोग काफी आक्रोशित हैं क्योंकि अब तक ट्रक की चपेट में आने से कई लोग काल के गाल में समा चुके हैं.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *