Breaking News

प्रभात फेरी :: मदर्स केयर इंग्लिश स्कूल कमतौल के बच्चों ने “प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण” निर्माण का दिलाया संकल्प

डेस्क : मदर्स केयर इंग्लिश स्कूल कमतौल के बच्चों ने सोमवार को प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण निर्माण को लेकर प्रभात फेरी निकाली। घूम घूम कर लोगों को जागरूक करते हुए प्रभात फेरी स्कूल प्रांगण से निकलकर हाई स्कूल चौक, भगत सिंह चौक , बाजार चौक , गांधी चौक होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंची । 

प्रभात फेरी में शामिल बच्चे एवं शिक्षकगण

इस दौरान बच्चों ने लोगों से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने इससे होने वाली समस्याओं पर लोगों को आगाह किया। इससे पूर्व विद्यालय परिसर में ही कार्यक्रम का आयोजन कर प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया।
प्रभात फेरी में बच्चों ने हाथ में तख्ती लिए पर्यावरण सुरक्षा के नारे लगाते चल रहे थे । साथ ही प्लास्टिक की थैली का उपयोग नहीं करने की भी अपील कर रहे थे । विद्यालय के निदेशक सुमित कुमार ने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग करने से पर्यावरण को काफी नुकसान होता है इससे धरती , जल, और वायु सभी प्रदूषित होती है। साथ ही मनुष्य के शरीर को भी नुकसान पहुंचाती है।

“प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण” का संदेश देते बच्चे

स्वच्छ राष्ट्र और पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक को जड़ से हटाना होगा। साथ ही कहा कि संकल्प लें कि “हम सबका एक ही नारा , प्लास्टिक को हटाना लक्ष्य हमारा” ।

Advt.

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य नृपेंद्र कुमार ठाकुर , अपर्णा देवी , नवीन चौधरी , मुरारी कुमार , अजय दास , सविता , नीतू , रचना , प्रिंस , वंदना , मिंकल , अमित झा समेत भारी संख्या में स्कूली बच्चों में नंदनी कुमारी , साक्षी , मृतंगनी , प्रीति , निकेता , मुरली , रोहन , सत्यम , नितिन कुमार आदि समेत सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी में भाग लिया ।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *