- डीएमसीएच की लापरवाही पर प्रमंडलीय आयुक्त सख्त, अधीक्षक समेत तीन अधिकारियों का वेतन स्थगित; जल्द होगा अस्पताल का गहन निरीक्षण
- दरभंगा में 27 दिसंबर को Vision Civil Service Centre का मेगा इवेंट, उपमुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल
- सुशासन दिवस नीतीश संवाद :: 24 नवंबर को DMCH ऑडिटोरियम में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, जदयू कार्यकर्ताओं की हुई अहम बैठक
- मिथिलांचल आईटीआई में पंचम कौशल दीक्षांत समारोह-2026 का भव्य आयोजन, सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र एवं मेडल देकर किया गया सम्मानित
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
जिस सड़क का मुख्यमंत्री करने वाले है उद्दघाटन उस सड़क बनाने वाली कंपनी के कर्मचारी के साथ हुआ ऐसा की प्रशासन के भी उड़ गए होश।
दरभंगा/बिरौल-(गणपति मिश्र) : सुपौल कोठीपुल से सहरसा गंडौल तक जाने वाली नवनिर्मित सड़क वर्रा समीप पूर्व से घात लगाये अज्ञात अपराधियों ने बन्दूक भय दिखा कर गैमन इंडिया कम्पनी के एक कर्मी का बाइक एवं मोबाईल लूट कर भाग गया. मालूम हो कि बाइक सवार कर्मी निर्माण कंपनी गेमन इंडिया में ग्रेंंडर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है.जो सीतामढ़ी जिला के कुर्हर निवासी रामजिनीस सहनी का पुत्र संजय कुमार बताया जा रहा है.वे बुधवार को रात्री 9 बजे कार्य निपटाकर कोठीपुल स्थित अपने अस्थायी निवास पर लौट रहा था. इसी क्रम में वर्रा-उछटी के मध्य में जैसे ही पहुँचा कि पहले से घात लगाये बैठे तीन की संख्या में अपराधियों ने बाईक रोक कर उसके कनपटी में बन्दूक सटा दिया.इसके बाद उसकी गाड़ी बीआर07-5910 नम्बर का उजला रंग का अपाची मोटरसाइकिल व जेब में रखा मोबाईल छीन कर उछटी गांव की ओर भाग निकला. सड़क निर्माण कंपनी के अभियंता के.एन.सिंह ने बताया कि इस घटना की सूचना तुरन्त एसडीपीओ को देने के बाद पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी घटना स्थल पर पहुंच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्मी के बताये दिशा में पिछा किया, लेकिन अपराधियों का कहीं अता पता नहीं चला. ऑपरेटर संजय कुमार सहनी ने पुलिस को बताया कि तीनों अपराधीयों का उम्र लगभग 20, 25 तथा रंग गोरा व पतला दुबला था, मोटरसाइकिल के लाईट पर सभी का चेहरा देखने पर यह जान पाया कि जब मैैं सड़क निर्माण कार्य कर रहा था, तो ये तीनों शाम से ही मंडरातेे एवं अपने-अपने मोबाईल पर काफी व्यस्त दिख रहा था. इसके अपराधी होने की भनक थोड़ी भी लगती तो अपने प्रशासनिक प्रबंधक को इसकी सूचना मैं दे देता.इस घटना से सड़क निर्माण कर्मी डरे सहमे है. इस घटना की लिखित आवेदन संजय कुमार सहनी ने थाना में प्राथिमिकी दर्ज के लिये दिया है. थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश ने बताया कि घटना की जांच सभी बिंदु पर की जा रही है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !