Breaking News

UP :: बाल चौपाल द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता के विजयी बच्चों को किया क्या पुरस्कृत

राज प्रताप सिंह

लखनऊ । बाल चौपाल द्वारा प्राथमिक विद्यालय बेलवा , काकोरी में आज बाल संसद का आयोजन आनन्द कृष्ण मिश्रा के संयोजन और अनूप मिश्रा अपूर्व के संचालन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेतना पाण्डेय ( समाज सेवी) , विशिष्ट अतिथि शालनी सिंह ( रेडियो एंकर ), ग्राम प्रधान कटिंगरा मोहम्मद रिजवान , ग्राम पंचायत अधिकारी कटिंगरा जे एन शर्मा आदि लोग शामिल शामिल हु। बाल संसद में शिक्षा और बच्चों से जुड़े कई मुद्दों पर खूब चर्चा हुई । बच्चों के सवालों का जवाब देने के लिये कई सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे । इस अवसर पर एक ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ । विजयी बच्चों को पुरुस्कार स्वरूप मैडल , पेंसिल बॉक्स , टिफ़िन बॉक्स , वाटर बॉटल , स्टेशनरी , कलर्स पैकट आदि भेंट किया गाया ।

संयोजक आनन्द कृष्ण मिश्रा ( अध्यक्ष ) और अनूप मिश्रा अपूर्व (संरक्षक ) ने बताया कि बाल चौपाल द्वारा संयोजित अभियान ” तारा से ध्रुवतारा ” अभियान के तहत ग्रामीण और कच्ची बस्ती परिवेश से जुड़े बच्चों ले लिये शैक्षिक , क्विज , ड्राइंग और खेल आदि से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं । इनके माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है और उनका समग्र विकास भी होता है उन्होंने बाल संसद में पारित प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए स्कूल में बाल चौपाल की ओर से स्पोर्ट्स और पुस्तकालय केंद्र खोलने की घोषणा की । इस अवसर पर बाल चौपाल द्वारा सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी सरोकार करने के लिये चेतना पाण्डेय ,समाज सेविका , शालिनी सिंह रेडियो एंकर , मोहम्मद रिजवान ग्राम प्रधान को बाल चौपाल सेवा रत्न से सम्मानीय किया गया । प्राथमिक विद्यालय बेलवा की ओर से छोटे मास्टर जी आनद कृष्ण मिश्रा और अनूप मिश्रा अपूर्व को शैक्षिक सरोकार के लिये सोशल ब्रेवरी अवार्ड से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की समाप्ति के पूर्व सामूहिक राष्ट गान हुआ । कार्यक्रम में स्कूल की इंचार्ज नीलम यादव , शबनम सिद्दीकी आदि शिक्षक गण शामिल रहे

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *