Breaking News

उत्तर प्रदेश महोत्सव 2019 का पोस्टर लांच।

यूपी की सांस्कृतिक विरासत का होगा अनूठा संगम 11 दिन तक चलेगा उत्तर प्रदेश महोत्सव लखनऊ। लखनऊ में स्वच्छता शिक्षा को लेकर कार्यरत संस्था सृजन फाउंडेशन द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन योगिक ट्रीटमेंट (योग केंद्र), लखनऊ यूनिवर्सिटी के सामने किया गया। इस प्रेस वार्ता में सृजन फाउंडेशन द्वारा आयोजित किये जाने वाले उत्तर प्रदेश महोत्सव 2019 का पोस्टर लांच किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ अमित सक्सेना ने बताया कि उत्तर प्रदेश का यह नामकरण 24 जनवरी 1950 को हुआ था। उसके पहले इसे संयुक्त प्रान्त के नाम से जाना चाहता था। उत्तर प्रदेश नाम पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी ने दिया था। पंत जी के बाद श्री राजनाथ जी एक मात्र ऐसे राजनेता हैं जिन्होंने कि उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री और देश के गृह मंत्री की बागडोर संभाली है। डॉ. अमित ने बताया कि सृजन फाउंडेशन पिछले तीन वर्षों से 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन करता आया है। पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश सरकार ने भी 24 जनवरीको *उत्तर प्रदेश दिवस घोषित कर दिया है। संस्था के सचिव अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में संस्था द्वारा 24 जनवरी, 2019 से 3 फरवरी 2019 तक 11 दिवसीय उत्तर प्रदेश महोत्सव 2019 का वृहद स्तर पर आयोजन झूलेलाल वाटिका में किया जा रहा है। जिसमे उत्तर प्रदेश की विभिन्न संस्कृतियों की झलक को विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न प्रकार के स्टाल्स के अतिरिक्त अलग-अलग क्षेत्रों (साहित्य, कला, समाजसेवा, खेलकूद, राजनीति, युवा, महिला, बाल) में उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित करने वालों को सम्मनित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में कई अधिकारियों/राजनेताओं का समावेश रहेगा। उत्तर प्रदेश के कई औद्योगिक घराने जिन्होंने कि उत्तर प्रदेश को एक पहचान दिलाई है को भी इसमें शामिल किए जाने का प्रयास चल रहा है। पोस्टर लांच में अरुण प्रताप सिंह, डॉ.अमित सक्सेना, स्वाति जैन, अरुणा शर्मा, डॉ. अर्चना सक्सेना, अनूप सक्सेना, पूजा माहेश्वरी, आलोक सिंह, संजय जैन, मनोज कुमार, राखी अग्रवाल आदि मौजूद रहे देखें विडियो
https://youtu.be/tKXUaAQjEE8
उत्तर प्रदेश महोत्सव 2019 का पोस्टर लांच

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *