Breaking News

बिहार :: घर के सामने दारू पीने से मना किया तो युवक को मारी गोली।

दरभंगा (न्यूज़ डेस्क)-दरभंगा मे एक बार फिर से गोली चलने की वजह से शहर थर्रा उठा। गुरुवार की शाम लहेरियासराय थाना के बेता ओपी क्षेत्र में घर के आस पास दारू-शराब पीने से मना करने पर एक युवक को घेर कर गोली मार दी गई। युवक को दो गोली लगी है। उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।  घायल युवक शाहगंज मुहल्ला निवासी स्वर्गीय राजेन्द्र झा का पुत्र रोहित झा 25 वर्ष है। उसके गंभीर स्थिति में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि रोहित को बेता ओपी के अल्लपट्टी स्थित एक पान की दुकान पर घेरकर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी है। इस घटना से लोगों में भय व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार आज शाम एक पान की दुकान के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक रोहित घायल होकर गिर पड़ा था। उसके पेट व सीने में गोली लगी है। आनन-फानन में उसे पारस होस्पीटल लाया गया। जहां अस्पताल प्रबंधन ने उसे भर्ती करने से इंकार कर दिया। फिर उसे डीएमसीएच में लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस बल के साथ डीएसपी डीएमसीएच पहुंच गए। उन्होंने परिजन से घटना के बारे में जानकारी ली। इस घटना को लेकर पूरे शहर मे सनसनी फैली गयी तथा जिले के चार थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुच गयी। इस संबंध में घायल रोहित की मां ने बताया कि आज  आसपास के रहने वाले कुछ विकास, राघव और रौशन उनके घर के पास दारू व गांजा पिया करते थे। जिसे वह बराबर मना करती थी। आज भी जब ये लोग नशा पान कर रहे थे। तब उन्होंने ऐसा करने से मना किया। इनका बेटा रोहित भी उनके साथ था और रोहित ने भी इनको यहां शराब पीने से मना किया। जिसकी वजह से इन तीनों ने उसे अल्लपट्टी के पास घेर कर गोली मार दी। इस संबंध में सदर डीएसपी अनोज कुमार ने बताया कि सभी अपराधियों की पहचान हो गई है। उसकी धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है। वैसे बताया जाता है कि रोहित भी जमीन के कारोबार से जुड़ा हुआ है।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *