Breaking News

हंगामे के बीच सीनेट की बैठक संपन्न, शर्तों के साथ स्वीकारा गया बजट

(दरभंगा-बिजय सिंहा):  ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की अधिषद (सीनेट) की बैठक शुक्रवार को नरगौना पैलेस कैम्पस स्थित जुबली हाल में हुई। इसमें वितीय वर्ष 2019-20 का प्रस्तावित बजट अधिषद के समक्ष अनुमोदनार्थ उपस्थापित करते हुए संबंधित प्रति कुलपति प्रो .जयगोपाल ने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न व्यय मदों के प्रावधानों के आधार पर वितीय वर्ष 2018-19 में कुल व्यय 4,30,99,47,663/- (चौदह अरब, तीस करोड़, निन्यानबे लाख, सैंतालीस हजार, छ: सौ तिरसठ) रुपये आंका गया है तथा विश्वविद्यालय के निजी स्रोत से प्राप्त होने वाली कुल आय 1,10,72,75,712/- (एक अरब, दस करोड़, बहतर लाख, पिचहत्तर हजार, सात सौ बारह) रुपये अनुमानित है। इस प्रकार प्राप्त होने वाली सम्पूर्ण आय के सामंजन के पश्चात कुल 13,30,26,71,951 (तेरह अरब, तीस करोड़, छबीस लाख, एकहतर हजार, नौ सौ इक्यावन) रुपये के समेकित व्यय की माँग बजट के माध्यम से राज्य सरकार से की गई है।

उपस्थित अधिषद सदस्यों ने इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इससे पहले कुलपति के अभिभाषण के पश्चात उक्त अभिभाषण पर विभिन्न सदस्यों नेचर्चा की । चर्चा के क्रम में विश्वविद्यालय हित के अलावे भाग लेनेवाले प्रायः सभी सदस्यों ने अनुकंपा पर बहाली को लेकर विगत 23 दिनों से धरना पर बैठे संबंधित पाल्यों का मुद्दा जोर-शोर से उठाया ।

कुलपति प्रो सुरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आहूत इस अधिषद की बैठक की चर्चा में भाग लेनेवालों में नगर विधायक संजय सरावगी, विधान पार्षद विजय मिश्र व दिलीप चौधरी, पूर्व विधान पार्षद विनोद चौधरी, डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू, नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष मधुमाला कुमारी व महासचिव उज्जवल कुमार पराशर, विनय कुमार चौधरी, डा कुमार संजीब, गगन कुमार झा, डा रामसुभग चौधरी, जीवछ यादव, संतोष कुमार, गोपाल कुमार चौधरी, डा देवी कुमारी, डा अशोक कुमार झा, मनीष राज, रंजीत पासवान, चंदन कुमार, विधय कुमार झा, डा अनिल कुमार झा इत्यादि प्रमुख थे।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *