- डीएमसीएच की लापरवाही पर प्रमंडलीय आयुक्त सख्त, अधीक्षक समेत तीन अधिकारियों का वेतन स्थगित; जल्द होगा अस्पताल का गहन निरीक्षण
- दरभंगा में 27 दिसंबर को Vision Civil Service Centre का मेगा इवेंट, उपमुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल
- सुशासन दिवस नीतीश संवाद :: 24 नवंबर को DMCH ऑडिटोरियम में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, जदयू कार्यकर्ताओं की हुई अहम बैठक
- मिथिलांचल आईटीआई में पंचम कौशल दीक्षांत समारोह-2026 का भव्य आयोजन, सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र एवं मेडल देकर किया गया सम्मानित
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
बिहार :: घर के सामने दारू पीने से मना किया तो युवक को मारी गोली।
दरभंगा (न्यूज़ डेस्क)-दरभंगा मे एक बार फिर से गोली चलने की वजह से शहर थर्रा उठा। गुरुवार की शाम लहेरियासराय थाना के बेता ओपी क्षेत्र में घर के आस पास दारू-शराब पीने से मना करने पर एक युवक को घेर कर गोली मार दी गई। युवक को दो गोली लगी है। उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घायल युवक शाहगंज मुहल्ला निवासी स्वर्गीय राजेन्द्र झा का पुत्र रोहित झा 25 वर्ष है। उसके गंभीर स्थिति में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि रोहित को बेता ओपी के अल्लपट्टी स्थित एक पान की दुकान पर घेरकर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी है। इस घटना से लोगों में भय व्याप्त है।
मिली जानकारी के अनुसार आज शाम एक पान की दुकान के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक रोहित घायल होकर गिर पड़ा था। उसके पेट व सीने में गोली लगी है। आनन-फानन में उसे पारस होस्पीटल लाया गया। जहां अस्पताल प्रबंधन ने उसे भर्ती करने से इंकार कर दिया। फिर उसे डीएमसीएच में लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस बल के साथ डीएसपी डीएमसीएच पहुंच गए। उन्होंने परिजन से घटना के बारे में जानकारी ली।
इस घटना को लेकर पूरे शहर मे सनसनी फैली गयी तथा जिले के चार थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुच गयी। इस संबंध में घायल रोहित की मां ने बताया कि आज आसपास के रहने वाले कुछ विकास, राघव और रौशन उनके घर के पास दारू व गांजा पिया करते थे। जिसे वह बराबर मना करती थी। आज भी जब ये लोग नशा पान कर रहे थे। तब उन्होंने ऐसा करने से मना किया। इनका बेटा रोहित भी उनके साथ था और रोहित ने भी इनको यहां शराब पीने से मना किया। जिसकी वजह से इन तीनों ने उसे अल्लपट्टी के पास घेर कर गोली मार दी।
इस संबंध में सदर डीएसपी अनोज कुमार ने बताया कि सभी अपराधियों की पहचान हो गई है। उसकी धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है। वैसे बताया जाता है कि रोहित भी जमीन के कारोबार से जुड़ा हुआ है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !