पत्नी से तंग आकर व्यापारी ने किया खुदकुशी का प्रयास
(लखनऊ-उमेश सैनी):पत्नी के कर्ज लेकर अदा नहीं करने से परेशान फर्नीचर व्यापारी ने सल्फास की गोली खा ली। हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बनी हुई है। इंस्पेक्टर अमीनाबाद सुनील दुबे ने बताया कि भूसामण्डी निवासी अफसर की पत्नी शहनाज ने एक प्राइवेट कम्पनी से लोन लिया था।
उनके मुताबिक लोन पर ली गई रकम शहनाज ने कहीं खर्च कर दी। वहीं, किश्ते अदा नहीं होने पर तकादा करने के लिए कम्पनी वाले घर पहुंच गए। अफसर को इसकी जानकारी हुई तो वह पत्नी से उलझ गया। कहासुनी होने पर अफसर ने शुक्रवार को सल्फास की गोली खा ली थी। उन्होंने बताया कि बलरामपुर अस्पताल में भर्ती अफसर की हालत अब खतरे से बाहर है।
पढ़ें यह भी खबर
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !