Breaking News

यूपी:आईएएस अफसरों के प्रमोशन को आज मिलेगी हरी झंडी

आईएएस अफसरों के प्रमोशन को आज मिलेगी हरी झंडी

राज प्रताप सिंह(उत्तर-प्रदेश राज्य प्रमुख)

लखनऊ।प्रदेश सरकार शुक्रवार को आईएएस अफसरों के प्रमोशन को हरी झंडी देगी। इसके लिए मुख्य सचिव डा.अनूप चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में डीपीसी की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में करीब 90 आईएएस अफसरों को प्रोन्नति दी जा सकती है।
उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार प्रमोशन की खास बात यह है कि 1988 बैच के आईएएस अफसरों को मुख्य सचिव वेतनमान देकर अपर मुख्य सचिव पद पर प्रोन्नति के लिए विचार होगा। इसके साथ ही 1994 बैच के आईएएस अफसरों को सचिव से प्रमुख सचिव पद पर प्रोन्नत किया जाएगा, जबकि 2003 बैच के अफसरों को कमिश्नर-सचिव पद पर सुपर टाइम स्केल में प्रोन्नत किया जाएगा। इनके अलावा विभिन्न बैचों के अफसरों को सेलेक्शन ग्रेड और वेतनमान वाली प्रोन्नति दी जाएगी। अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक मुकुल सिंहल ने डीपीसी की बैठक शुक्रवार को होने की पुष्टि की है।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *