राज्यपाल ने पुलिस अफसरों को दिया रात्रिभोज
राज प्रताप सिंह(उत्तर-प्रदेश राज्य प्रमुख)
लखनऊ।राज्यपाल राम नाईक ने पुलिस वीक के मौके पर गुरुवार को राजभवन में रात्रिभोज का आयोजन किया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
राजभवन में रात्रिभोज की यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। इसमें राज्यपाल और राजभवन के अधिकारी मेजबान की भूमिका में होते हैं। रात्रिभोज में प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. अनूप चन्द्र पाण्डेय, अपर मुख्य सचिव राज्यपाल हेमन्त राव, प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार, डीजीपी ओपी सिंह, डीजी वायरलेस पीके तिवारी, एडीजी कानून-व्यवस्था आनन्द कुमार तथा पूर्व डीजीपी आईसी द्विवेदी, एसबीएम त्रिपाठी, वीएस माथुर, बृजलाल व रिजवान अहमद सहित प्रदेश के भारतीय पुलिस सेवा के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी मौजूद रहे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !