Breaking News

बिहार :: दरभंगा रेंज के 37वें डीआईजी के रूप में क्षत्रनील सिंह ने लिया पदभार

दरभंगा : प्रमंडल के 37 वें पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर गुरूवार को क्षत्रनील सिंह ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि जिले में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से निपटने में पुलिस सख्त रूप अपनाऐगी। उन्होंने आगे बताया कि संदिग्ध जगहों को चिन्हित कर उन ईलाकों में पुलिस गश्त बढायी जायेगी। खास तौर से भूमाफियाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस सख्ती से पेश आयेगी। नवनियुक्त श्री सिंह सन् 2009 बैंच के आईपीएस अधिकारी हैं।

श्री सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि केवल औपचारिक कारवाई से काम नहीं चलेगा। बल्कि कारवाई ऐसी होनी चाहिए कि पीड़ित पूरी तरह से पुलिस से संतुष्ट हों। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त और आम जनता के साथ नजदिकिया बनाते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होंगी। उन्होंने कहा कि थानों पर फरियादियों के शिकायत नहीं सुनने वाले थानोदारो पर कारवाई की जायेगी। अपराधियों को जेल भेजना और आम जनता के साथ पुलिस का दोस्ताना संबंध प्राथमिकता में शामिल हैं।

श्री सिंह ने कहा कि अपराध कानून व्यवस्था और ट्रॉफिक सुधार के लिए दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर के जिले के पुलिस कप्तानों को पूर्ण सहयोग दिये जायेगे। साथ ही दबे हुए मामलों की छानबीन तेजी से की जायेगी। उन्होंने कहा कि शराब माफियाओं के धड़-पकड़ में तेजी लायी जायेगी।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *