Breaking News

बिहार :: केएसडीएसयू दरभंगा की टीम त्रिपुरा रवाना, अखिल भारतीय शास्त्रीय स्पर्धा में दिखायेगी जलवा

दरभंगा : अखिल भारतीय शास्त्रीय स्पर्धा में भाग लेने के लिए कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की टीम आज अगरतल्ला, त्रिपुरा के लिए रवाना हो गई है। 6 से 9 जनवरी तक वहां शास्त्रीय प्रतियोगिता आयोजित होनी है।सभी को कुलपति प्रो. सर्व नारायण झा ने सफलता की शुभकामनाएं दी। 

उक्त जानकारी देते हुए जनसम्पर्क पदाधिकारी निशिकांत प्रसाद सिंह ने बताया कि पीजी विभाग से मनोरंजन झा, बलराम जी झा, पुरुषोत्तम राज, भारतेंदु झा व प्रेम कुमार एवं जगदीश नारायण ब्रह्मचर्य आश्रम आदर्श संस्कृत कालेज, लगमा के छात्र शुभंकर कुमार, गौरव कुमार झा, मुरारी कुमार ठाकुर, दीपक कुमार झा, अंकित कुमार झा, सौरभ कुमार झा व गणेश कुमार के अलावा म0आ0 रमेश्वरीलता कॉलेज, दरभंगा के मुकेश कुमार प्रतिभागियों की टीम में शामिल है। राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान, दिल्ली के सौजन्य से आयोजित इस स्पर्धा में देश भर के संस्कृत छात्र भाग लेने त्रिपुरा जा रहे हैं।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *