Breaking News

बिहार :: बाबू राम ने दरभंगा एसएसपी की संभाली कमान, भूमाफियाओं बाइकर्स गैंग एवं शराब धंधेबाजों पर नकेल कसना प्राथमिकता

दरभंगा : नये वरीय पुलिस अधीक्षक के रूप में 2009 बैंच के तेज तर्रार आईपीएस बाबूराम ने शुक्रवार की देर शाम पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्षों को क्राईम कंट्रोल के साथ ही लंबित कांडों के निष्पादन, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और शांति व्यवस्था बनाये रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। 

उन्होंने कहा कि खासतौर पर भूमाफियाओं, बाइकर्स गैंग एवं शराब की अवैध धंधेबाजों पर नकेल कसा जायेगा। गोलियों व चाकूबाजी की घटनाओं को लेकर जिले में अशांत शहर को फिर से शांति के माहौल में लौटाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और समाज में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए आम जनता का सयोग लिया जायेगा। साथ ही जिले में साईबर सेनानी का गठन, सहायक थाना स्तर तक किया जायेगा।

ज्ञात हो कि वरीय पुलिस अधीक्षक के रूप में जिले के पदभार ग्रहण करने वाले बाबू राम के लिए दरभंगा नया नही है। व मिथिलांचल से जुरे हुए थे व मधुबनी के झंझापुर में एएसपी भी रह चुके है। वह कई वर्ष पूर्व जिले में छापामारी करने के लिए भी आ चुके है।

जब समस्तीपुर के पुलिस कप्तान थे, तो तारालाही में भी अभियुक्त को पकड़ने के लिए पहुंचे थे और लहरिया सराय थाना को कैंप बनाकर वहां रुके थे वहीं औरंगाबाद में 3 महीने के एसपीके पद पर रहते हुए उन्होंने नक्सलियों के ऊपर पूरी तरीके से नकेल कस दिया था दरभंगा के सीनियर पुलिस कप्तान बनाए जाने के बाद यहां के लोगों ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया है और लोगों को उम्मीद है कि राम बाबू राम के एसएसपी रहते उन्हें अपराधियों का डर नहीं सताएगा और चैन की नींद सो सकेंगे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *