Breaking News

दरभंगा :: सड़क निर्माण कंपनी पर अनियमितता का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने रुकवाया निर्माण कार्य

(गणपति मिश्र-बिरौल) – सुपौल कोठीपुल से बिरौल रेलवे कन्वर्ट तक करोड़ रुपये की लागत से सड़क मरम्मती कार्य में कथित  अनियमितता बड़तने जाने पर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया है.

मालूम हो कि तीन सप्ताह पूर्व जर्जर सड़क की मरम्मती कार्य का शिलान्यास विधायक शशिभूषण हजारी ने किया था.शिलान्यास के उपरांत संवेदक द्वारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया  गया. परन्तु इस सड़क होकर गुजर रही  बलिया गांव में ग्रामीणों ने यह आरोप लगाकर निर्माण कार्य रोक दिया कि  पूर्व से बनी कालीकरण जर्जर सड़क को जेसीबी मशीन से उखाड़कर समतल किया जा रहा है.संवेदक द्वारा सरकारी राशि की लूट खसोट कर जैसे, तैसे मनमाने तरीक़े से निर्माण किया जा रहा है, जो सरासर सरकारी रुपये की दुरुपयोग करना हुआ. बलिया गांव निवासी ग्रामीण दानिश मिश्र,उग्रनाथ मिश्र, नुनु आचार्य, सुमन जी आचार्य, नथुनी चौपाल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि 1 करोड़ 63 लाख की लागत से इस जर्जर सड़क का मरम्मती कार्य किया जा रहा, जो गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है.संवेदक को सही से निर्माण किये जाने पर मुकदमा करने की धमकी दिया जा रहा है कि अगर विरोध करते हो तो रंगदारी मांगने के आरोप लगाकर जेल भेज देने की बात करते है.जब कि निर्माण कार्य इतना घटिया किया जा रहा है कि पूर्व से बनी  सड़क का कंक्रीट को उखाड़ कर, उसी को स्लोपिन किया जा रहा है.जब तक गुणवत्ता पूर्ण सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाता, तब तक निर्माण कार्य बंद रहेगा.इधर निर्माण कार्य ग्रामीणों द्वारा रोक लगाये जाने पर सड़क निर्माण कार्य मे जुटे मजदूर  स्थल पर से कार्य छोड़कर चला गया है.ग्रामीणों ने घटिया निर्माण किये जाने की   शिकायत एसडीओ से लेकर डीएम तक की जाने  की बात कही.

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *