Breaking News

बिहार :: गरिमा मलिक ने पटना एसएसपी की सँभाली कमान, कहा – अब अपराधियों की खैर नहीं

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : शुक्रवार को गरिमा मलिक ने पटना एसएसपी का प्रभार संभाल लिया है। पूर्व एसएसपी मनु महाराज की जगह उन्होनें ली हैं। मनु महाराज को प्रमोशन देकर मुंगेर रेंज का डीआईजी बनाया गया है। पदभार संभालने के बाद उन्होनें जवानों से सलामी ली। 

बिहार कैडर की 2006 बैच की आईपीएस गरिमा मलिक को पटना का एसएसपी बनाया गया है। वे पटना की 55वीं और दूसरी महिला SSP हैं। 2015 में वे पटना की ग्रामीण एसपी भी रह चुकी हैं। यहीं से उनका ट्रांसफर गया एसएसपी के रूप में हुआ था। इससे पहले वे दरभंगा की एसएसपी रह चुकी हैं। उनकी गिनती बिहार के ईमानदार, तेज तर्रार और काबिल पुलिस अफसरों में होती है। लोग उन्हें लेडी ‘सिंघम’ भी कहकर बुलाते हैं।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *