डेस्क। पटना जंक्शन पर शराब पार्टी करते हुए रेलवे के 7 इंजीनियर समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में चार सीनियर सेक्शन इंजीनियर, तीन जूनियर इंजीनियर और तीन सहायक कर्मी शामिल हैं। रविवार को उन्हें जज के सामने पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सभी को पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन परिसर स्थित कार्यालय से शराब पीते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।

- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
सहायक आबकारी आयुक्त प्रेम प्रकाश ने शनिवार को बताया कि मद्य निषेध विभाग को दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे रेलवे स्टेशन पर एक समूह में बैठे लोगों द्वारा शराब पिए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद एक टीम का गठन कर छापेमारी के लिए टीम को जंक्शन पर भेजा गया। वहां से शराब पीते 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार लोगों में चार सेक्शन इंजीनियर गौतम कुमार, प्रमोद कुमार, प्रवीण कुमार और अविनाश कुमार तीन कनीय अभियंता चंदन कुमार, रवि कुमार और संजय कुमार के अलावा हेल्पर रितेश कुमार, हेल्पर राकेश और फीटर वीरेंद्र कुमार शामिल हैं। मद्य निषेध विभाग के सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह और विनीता भारती द्वारा पटना जंक्शन के विद्युत कार्यालय में छापेमारी की गई थी। बता दें कि बिहार में शराबबंदी के चलते शराब के सेवन और बिक्री पर पूर्णतया पाबंदी है, ऐसा करना गैरकानूनी अपराध है।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !