Breaking News
Home / बिहार / पटना / राजेश्वर राणा ने संजय झा को मिथिला पेंटिंग भेंट कर दी बधाई

राजेश्वर राणा ने संजय झा को मिथिला पेंटिंग भेंट कर दी बधाई

 

पटना। जेडीयू नेता राजेश्वर राणा ने राज्यसभा सांसद संजय झा को मिथिला पेंटिंग भेंट कर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने की बधाई दी है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार संजय झा पटना पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर राजेश्वर राणा ने कहा कि राज्यसभा सांसद संजय झा के जदयू का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत होने से समाज के सभी वर्गों का आस्था जदयू पार्टी की ओर बढ़ेगा। जिसका सकारात्मक परिणाम आगामी बिहार विधानसभा के चुनाव में देखने को मिलेगा। जदयू एक बार फिर से ऊर्जान्वित होकर 2025 में नया इतिहास रचने का कार्य करेगी।

 

 

श्री राणा ने संजय झा को बधाई एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जदयू ही बिहार की एक ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है। जिसका प्रतिफल संजय झा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष के रूप में मनोनयन किया जाना है।

 

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …