Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / दरभंगा मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मुन्ना खान तो सचिव तनवीर आलम निर्वाचित

दरभंगा मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मुन्ना खान तो सचिव तनवीर आलम निर्वाचित

 

दरभंगा। दरभंगा जिला मुहर्रम कमेटी के दो पदों पर बुधवार को चुनाव और मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण हुई। अध्यक्ष पद के लिए कुल 122 वोटों में चार वोट इनवैलिड पाए गए। वैध मतों में अब्दुल्लाह को दो, रुस्तम कुरैशी को 30 और डॉ. मुन्ना खान को कुल 86 वोट मिले। इस तरह डॉ. मुन्ना खान अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। सचिव पद के लिए कुल 122 वोटों में रुस्तम कुरैशी को 49 वोट मिले और तनवीर अहमद को 73 वोट मिले। इस तरह तनवीर अहमद सचिव पद के लिए निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए पप्पू खान निर्विरोध निर्वाचित हुए।

Advertisement

 

चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में चुनाव अभियान समिति के सदस्य जावेद अनवर, नफीसुल हक रिंकू, इकबाल हसन रिशु, डब्बू खान, मो. उमर, मो. महताब और चुनाव अभियान समिति के आरओ अधिवक्ता अम्बर इमाम हाशमी उर्फ छोटे बाबू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। चुनाव अभियान के संरक्षक के रूप अमानुल्लाह उर्फ अल्लन खां ने भी योगदान दिया और जीते हुए प्रत्याशियों को शुभकामना और बधाई दी। औपचारिक घोषणा के बाद आरओ छोटे अगला बाबू ने सभी पदेन सदस्यों को प्रमाणपत्र सौंपा। पूरी प्रक्रिया के दौरान रि प्रशासन के कर्मी भी मौजूद रहे।

 

Check Also

दरभंगा में अल-मंसूर ट्रस्ट की ‘गुफ़्तगू’, ‘कश्मीर का अधूरा सफर’ पुस्तक का लोकार्पण, साहित्यकारों की समकालीन जिम्मेदारियों पर मंथन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के साहित्यिक और सांस्कृतिक परिवेश को नई …

दरभंगा में पुलिसिंग होगी और मजबूत, एसएसपी ने किए बड़े पैमाने पर तबादले

दरभंगा में एसएसपी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 39 पुलिस पदाधिकारियों का विभिन्न थानों …

दरभंगा में सरकारी जमीन घोटाले पर डीएम की बड़ी कार्रवाई : तीन राजस्व कर्मचारी निलंबित, आठ अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के आदेश

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। सरकारी भूमि की सुरक्षा, राजस्व अभिलेखों की शुचिता …