Breaking News

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम जारी, यहां से चेक करें अपना रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से रविवार को मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया गया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने परिणाम जारी किया। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि पूर्णिया जिले के शिवांकु कुमार टॉपर बने हैं। जिला स्कूल पूर्णिया के छात्र शिवांकर ने 489 अंक प्राप्त किए। जबकि समस्तीपुर जिले के आदर्श कुमार 488 अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि आदित्य कुमार, सुमन कुमार, पलक कुमारी और साजिया परवीन संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही।

 

मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट https://bsebmatric.org एवं http://results.biharboardonline.com पर जाकर देख सकते हैं।

 

बीएसईबी की ओर से मैट्रिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को पुरस्कार भी दिया जाता है। इसे तहत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा को 1 लाख रुपये, एक लैपटॉप, एक किंडल ई-बुक रीडर मिलेगा। वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाले टॉपर को 75 हजार कैश, एक लैपटॉप और एक किंडल ईबुक रीडर प्रदान किया जाएगा। वहीं तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले टॉपर को 50 हजार कैश, एक लैपटॉप और एक किंडल ईबुक रीडर प्रदान किया जाएगा।

 

 

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …