Breaking News

अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी

 

डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की तैयारी की है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो इसी सत्र में स्कूलों के नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

 

 

दरअसल, शिक्षा विभाग ने राज्य के नवसृजित प्राथमिक विद्यालयों और उत्क्रमित मध्य विद्यालयों के नाम बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। जुलाई के बाद इसी सत्र में स्कूलों के नाम बदलने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग राज्य के सभी 38 जिलों में नवसृजित और उत्क्रमित विद्यालयों से जानकारी जुटाने में लगा है। इन स्कूलों के नाम राजकीय या देश और राज्य के महापुरुषों के नाम पर रखे जाएंगे।

 

ऐसे स्कूलों के नए नाम की ई-शिक्षा कोष और यू-डायस पोर्टल पर एंट्री की जाएगी। इसके बाद ये स्कूल उसी नाम से जाने जाएंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इन स्कूलों का नाम बदलने के पीछे एक कारण यह भी है कि ई-शिक्षा कोष और यू-डायस पोर्टल में एंट्री करने के दौरान इन स्कूलों के बड़े-बड़े नाम होने से काफी परेशानी होती है। परेशानी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों का नाम बदलने कै फैसला लिया है।

 

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …