Breaking News
Home / बिहार / नहाय-खाय के साथ चैती छठ आज से शुरू, 15 अप्रैल को प्रातःकालीन अर्घ्य

नहाय-खाय के साथ चैती छठ आज से शुरू, 15 अप्रैल को प्रातःकालीन अर्घ्य

डेस्क। रामनवमी से पहले आज यानी 12 अप्रैल से बिहार में आस्था का महापर्व चैती छठ (चैत्र माह की छठ पूजा) शुरू हो गया है। नहाय खाय के साथ चैती छठ की शुरूआत हो गई है। बिहार में महापर्व छठ दो बार मनाया जाता है। एक बार कार्तिक मास में और दूसरी बार चैत्र मास में।

 

 

हिंदू पचांग के पहले माह चैत्र में नवरात्रि के साथ ही चैती छठ का महापर्व भी आता है। इस दौरान छठी माता और सूर्य देव की पूजा का विधान है। मान्यताओं के अनुसार चैती छठ के दौरान व्रत रखने से छटी माता की कृपा से संतान की आयु लंबी होती है, वहीं सूर्य देव के आशीर्वाद से जीवन में ऊर्जा और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

 

चार दिवसीय महापर्व की ये है पूरी तिथि –

नहाय-खाय (12 अप्रैल): यह चैती छठ का पहला दिन है। इस दिन, भक्त नहाकर शुद्ध होते हैं और सात्विक भोजन करते हैं।

खरना (13 अप्रैल): यह दूसरा दिन है। इस दिन, भक्त सूर्य देव और छठी माता को गुड़, लकड़ी, फल और मिठाई से बनी खीर का भोग अर्पित करते हैं।

संध्या अर्घ्य (14 अप्रैल): यह तीसरा दिन है। इस दिन, भक्त सूर्यास्त के समय नदी या तालाब के किनारे जाकर सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं।

प्रातः अर्घ्य (15 अप्रैल): यह चैती छठ का अंतिम दिन है। इस दिन, भक्त सूर्योदय के समय सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं और फिर व्रत का पारण करते हैं।

 

Check Also

विदाई समारोह आयोजित :: उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद पटना में संभालेंगे नई जिम्मेदारी; आशीष अमन ने ग्रहण किया प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दरभंगा का पदभार

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, दरभंगा में एक भावनात्मक एवं …

दरभंगा में सजे ग्लैमर के मंच पर छाए राजेश्वर राणा, VVIP Guest of Honor के रूप में मिला सम्मान

Mr & Miss Mithilanchal Season-03 युवा उद्यमी राजेश्वर राणा बने VVIP Guest of Honor, पाग-अंगवस्त्र …

दरभंगा में तबादला एक्सप्रेस :: 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी एवं लिपिकों का तबादला, डीएम कौशल कुमार ने जारी किया बड़ा आदेश, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती पूरी लिस्ट…

तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों का प्रशासनिक आधार …