Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / दरभंगा कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर सभागार में लगी भीषण आग, एसी पंखा प्रोजेक्टर कुर्सी टेबल सब जलकर राख

दरभंगा कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर सभागार में लगी भीषण आग, एसी पंखा प्रोजेक्टर कुर्सी टेबल सब जलकर राख

डेस्क। दरभंगा समाहरणालय स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर सभागार में गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिससे बिजली से संबंधित सभी उपकरण, दर्जनों एयर कंडीशनर, पंखा, प्रोजेक्टर सहित दीवारों में लगी सीलिंग फैन व कुर्सियां जलकर खाक हो गई। करीब एक करोड़ से ज्यादा की क्षति बताई जा रही है।

 

मुख्यालय डीएसपी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। आग पर काबू पा लिया गया है। सभागार में कंट्रोल रूम बनाया गया था। आग लगने से एसी, सीसीटीवी कैमरा, फर्नीचर व बिजली का तार क्षतिग्रस्त हो गया है। बीएसएनएल के कर्मी मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। फिलहाल सभागार के बाहर कुछ कुर्सियां लगाकर अस्थायी रूप से कंट्रोल रूम का संचालन किया जा रहा है।

 

दरअसल, ईद, रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा को लेकर अम्बेडकर सभागार में पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया था। इस कंट्रोल रूम से पूरे जिले पर नजर रखी जानी थी लेकिन सुबह-सुबह जब पुलिसकर्मी कंट्रोल रूम पर पहुंचे तो देखे कि उसमें भीषण आग लगी हुई थी। अंबेडकर भवन की चारों ओर से धुआं निकल रहा था। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना तत्काल वरीय पदाधिकारी एवं फायर स्टेशन को दी। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

 

Check Also

दरभंगा में अल-मंसूर ट्रस्ट की ‘गुफ़्तगू’, ‘कश्मीर का अधूरा सफर’ पुस्तक का लोकार्पण, साहित्यकारों की समकालीन जिम्मेदारियों पर मंथन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के साहित्यिक और सांस्कृतिक परिवेश को नई …

दरभंगा में पुलिसिंग होगी और मजबूत, एसएसपी ने किए बड़े पैमाने पर तबादले

दरभंगा में एसएसपी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 39 पुलिस पदाधिकारियों का विभिन्न थानों …

दरभंगा में सरकारी जमीन घोटाले पर डीएम की बड़ी कार्रवाई : तीन राजस्व कर्मचारी निलंबित, आठ अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के आदेश

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। सरकारी भूमि की सुरक्षा, राजस्व अभिलेखों की शुचिता …