Breaking News

मुहर्रम में फिर लहराया फिलिस्तीनी झंडा, वीडियो वायरल

डेस्क। दरभंगा में पिछले दिनों फिलिस्तीनी झंडा लहराने के बाद हड़कंप मच गया है। अब नवादा में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। मुहर्रम के जुलूस के दौरान फिलिस्तीनी झंडा लहराया गया है। मजार पर चादरपोशी करने जा रहे मुस्लिम समुदाय के लोग हाथों में तरह-तरह के झंडे लिए हुए थे, उनके हाथों में फिलिस्तीनी झंडा देखा गया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हालांकि स्वर्णिम टाईम्स इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक नवादा में मुहर्रम पर्व के दौरान मजार पर चादरपोशी करने जा रहे जुलूस में युवकों के द्वारा फिलिस्तीन का झंडा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि जुलूस में कुछ युवकों के द्वारा फिलिस्तीनी झंडा लहराया जा रहा है।

 

 

झंडा लहराए जाने के बाद स्थानीय पुलिस काफी एक्टिव हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी ये भी मिली है कि उस झंडे को भी पुलिस ने एक घर से जब्त कर लिया है। पिछले दिनों मुहर्रम पर्व के दौरान दरभंगा में भी इसी तरह का मामला सामने आया था।

 

पूरे मामले पर पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी ने बताया कि कल रात उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि बगैर प्रशासन के इजाजत के एक जुलूस निकल जा रहा है और उसमें एक फिलिस्तीन का झंडा लहराया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झंडे को जब्त कर लिया है और तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …