Breaking News

बिहार में पूर्व मंत्री 2 राइफल और 57 कारतूस के साथ गिरफ्तार

 

डेस्क। बिहार में बाहुबल एक बार फिर सिर उठाने लगा है। बक्सर में हथियार के बल पर विवाद सुलझाने आये एक पूर्व विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार के पूर्व मंत्री सह राजपुर के पूर्व विधायक छेदी राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ पूर्व मुखिया संजय राम समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बक्सर पुलिस ने पूर्व मंत्री को उनके चार अन्य सहयोगियों के साथ राजपुर के बसंतपुर छावनी से अरेस्ट किया है। उनके पास से दो राइफल और 57 कारतूस के अलावा एक खोखा और एक स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने जब्त किया है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक बक्सर पुलिस ने जमीन कब्जा करने के आरोप पर यह कार्रवाई की है। पूर्व मंत्री छेदी राम अपने कुछ लोगों के साथ विवादित जमीन पर कब्जा करने के लिए पहुंचे थे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

 

Advertisement

 

घटना की प्राथमिकी करते हुए पुलिस जैसे ही घटनास्थल पर पहुंची तो पुलिस को देखते ही एक स्कॉर्पियो पर सवार कुछ लोग भागते नजर आए। करीब 10 किमी पीछा करने के बाद स्कॉर्पियो को पकड़ लिया गया। गाड़ी की तलाशी में दो राइफल और 57 कारतूस के अलावा एक खोखा बरामद किया गया। इस मामले में गाड़ी पर सवार पूर्व मंत्री सह राजपुर के पूर्व विधायक छेदी राम, पूर्व मुखिया संजय राम के अलावा पूर्व मंत्री के दो बॉडीगार्ड समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार करते हुए गाड़ी को जब्त कर लिया गया।

 

 

 

सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि स्थानीय निवासी अंबुज चौबे और गणेश चौबे के बीच पूर्व से आपसी विवाद चल रहा था। रविवार की शाम अंबुज चौबे ने राजपुर थाना में लिखित शिकायत की थी कि कुछ लोग जबरन हथियार के बल पर उनकी जमीन जोत रहे हैं। पूछताछ में पता चला कि यह सभी लोग दूसरे पक्ष गणेश चौबे के बुलावे पर जमीन कब्जा करने पहुंचे थे। जब्त किए गए हथियारों का सत्यापन किया जा रहा है। इस मामले में गिरफ्तार सभी पांचों व्यक्तियों को जेल भेजने की कार्रवाई में पुलिस जुटी है।

 

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …