Breaking News

बिहार :: केएसडीएसयू में सीनेटर बने पंकज, 36 मतों से जीते चुनाव

दरभंगा(विजय सिन्हा) : कामेश्वरसिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय सीनेट में कर्मचारी प्रतिनिधि के लिए हुए चुनाव में रमेश्वरीलता संस्कृत कॉलेज, दरभंगा के लिपिक ने बाजी मार ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रविन्द्र कुमार मिश्र को 36 मतों से परास्त कर दिया। मतदान 4 जनवरी को हुआ था। शनिवार को व्याकरण विभाग में हुई। मतगणना में पंकज को 101 तथा रविन्द्र को 65 वोट प्राप्त हुए। कुल पांच में से शेष तीन उम्मीदवारों अनिल कुमार झा को 21, श्रीदेव मंडल को 12 एवम सुनील कुमार सिंह को मात्र एक वोट मिला। 33 वोट अवैध पाए गए। 

दोपहर बाद मुख्य चुनाव पदाधिकारी प्रो. सुरेश्वर झा ने पंकज के निर्वाचन होने की घोषणा कर दी। इस तरह पंकज अगले तीन वर्षों के लिए संस्कृत विश्वविद्यालय के सीनेटर हो गए। उक्त जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के पीआरओ निशिकांत ने बताया कि काफी गहमा गहमी के बीच शुक्रवार को मुख्यालय में हुई वोटिंग में मुख्यालय व अधिकांश अंगीभूत व सम्बद्ध संस्कृत कॉलेजों के शिक्षकेतर कर्मियों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। पूरे बिहार में फैले कॉलेजों से बंद लिफाफे में भी वोट मुख्य चुनाव पदाधिकारी को डाक से भेजा गया था। मतगणना में तीन पदाधिकारी डॉ. विश्राम तिवारी, डॉ. विकाउ झा एवं डॉ. दयानाथ झा को लगाया गया था। मौके पर सभी उम्मीदवार भी अंत तक डटे रहे। वहीं दूसरी ओर रिजल्ट निकलते ही सबसे पहले रविन्द्र व सुनील ने ही पंकज को बधाई दी।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *