Breaking News

बिहार :: गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की समीक्षा दरभंगा डीएम ने की

दरभंगा (विजय सिन्हा) : जिलाधिकारी के प्रकोष्ट में गणतंत्र दिवस के आयोजन की तैयारी से संबंधित बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा कहा गया कि चूंकि जिले में कई नये पदाधिकारियों ने योगदान दिया है। अत: पूर्व वर्ष के आयोजनों के आधार पर अपर समाहर्त्ता मोबीन अली अंसारी सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम की विस्तृत रूप-रेखा से अवगत कराएं। जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज की सलामी तथा परेड की तैयारी की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी विभागों से निकाली जाने वाली झांकियों को अधिक से अधिक आकर्षक बनाने पर बल दिया। 

महादलित टोलें में ध्वजारोहन की तैयारी तथा चौक-चौराहों की साफ-सफाई, मरम्मती तथा रंग-रोगन पर विस्तृत निर्देश दिए। पूर्व वर्ष की भांति इस बार भी प्रशासन बनाम नागरिक एकादश के बीच एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। संध्याकाल में डीएमसीएच आॅडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय तथा अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों को भी मुख्य कार्यक्रम में सम्मानित किये जाने का प्रस्ताव है।

उक्त बैठक में अपर समाहर्त्ता मोबीन अली अंसारी, उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, प्रशिक्षु आईएएस विवेक रंजन मैत्रेय, अपर समाहर्त्ता बीरेन्द्र प्रसाद, अनुमण्डल पदाधिकारी दरभंगा सदर राकेश कुमार गुप्ता, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि शंकर तिवारी, पुलिस विभाग, बीएमपी, एनसीसी, स्कॉउट के प्रतिनिधि तथा सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *